फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   When the Municipal Corporation reminded the Energy Corporation of its dues, the connection was connected

Ghaziabad News: नगर निगम ने ऊर्जा निगम को बकाया याद दिलाया तो जोड़ा कनेक्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
When the Municipal Corporation reminded the Energy Corporation of its dues, the connection was connected
आनंद गुप्ता
विज्ञापन

साहिबाबाद। नगर निगम जोनल कार्यालय की कटी हुई बिजली मंगलवार शाम ऊर्जा निगम ने बहाल कर दी। 76 लाख से अधिक का बकाया होने पर ऊर्जा निगम ने शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय का विद्युत कनेक्शन काटा था। कनेक्शन कटने के बाद नगर निगम ने ऊर्जा निगम पर बकाया संपत्ति कर की सूची बनानी शुरू कर दी थी। मंगलवार की सुबह नगर निगम ने ऊर्जा निगम को बकाया संपत्ति कर जो करीब 58 करोड़ रुपये है, वह जमा कराने को कहा। बकाया संपत्ति कर जमा कराने का पत्र मिलते ही ऊर्जा निगम ने मंगलवार शाम निगम कार्यालय का विद्युत कनेक्शन जोड़ दिया।
नगर निगम अधिकारी ने बताया कि मोहननगर जोन और वसुंधरा जोन का ऊर्जा निगम पर 58 करोड़ से अधिक का बकाया है। मोहननगर जोन का दो साल में 11,06,78,759 करोड़ रुपये और वसुंधरा जोन का 47,27,43,704 करोड़ रुपये है। संपत्ति कर जमा करने का आखिरी माह चल रहा है। छोटे बकायेदारों से लेकर बड़े बकायेदारों तक 31 मार्च तक नगर निगम संपत्ति कर जमा करने के लिए अभियान चला रहा है। छुट्टी के दिनों में भी सोसायटी, पार्क, कॉलोनी में शिविर लगाने के साथ जोनल कार्यालय भी खोले जा रहे हैं। बड़े बकायेदारों को नोटिस भी भेजा जा रहा है। इसमें आवासीय, व्यवसायिक सहित सरकारी कार्यालय भी है।
विज्ञापन

मोहननगर जोन में ऊर्जा निगम के नौ और वसुंधरा जोन में 19 कार्यालय हैं। इनमें करोड़ों रुपये का संपत्ति कर बकाया है। मोहननगर जोनल प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि ऊर्जा निगम का पिछले दो साल से 11,06,78,759 करोड़ रुपये बकाया है। जबकि नगर निगम का ऊर्जा निगम पर मात्र 74,47,772 लाख रुपये बकाया है। इसे लेकर ऊर्जा निगम ने शुक्रवार को कार्यालय और क्वॉर्टर की बिजली काट दी। बिजली नहीं होने से रोजाना जनरेटर चलाकर कार्यालय में काम किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऊर्जा निगम का बकाया संपत्ति कर नगरायुक्त के पास भेज दिया गया है। उनके निर्णय के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर ऊर्जा निगम के एसडीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि नगर निगम पर बकाया राशि का बिल भेजा गया था। बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटा गया। उच्च अधिकारियों से आदेश आने के बाद मोहननगर कार्यालय का मंगलवार शाम साढ़े छह बजे बिजली कनेक्शन जोड़ दिया गया।

मोहननगर जोन के सभी ऊर्जा निगम कार्यालय पर बकाया संपत्ति कर (रुपये में)
जगह वर्ष 2022-23 वर्ष 2023-24 कुल राशि (दो वर्षो का)
करहेड़ा 21607256 813176 22420432
कटोरी मिल मोहननगर 228937 8766 237704
राजेंद्र नगर-II 28406346 1020012 29426357
लाजपतनगर 9623877 347853 9971729
आनंद इंडस्ट्रियल एस्टेट 3439761 203634 3643395
गरिमा गार्डन 4276322 225006 4501328
शालीमार गार्डन एक्स-1 5131586 270006 5401596
कान्हा उपवन न्यू करहेड़ा 12462456 1568033 14030489
कान्हा उपवन-I न्यू करहेड़ा 18693684 2352050 21045734
----------
कुल राशि 103870224 6808535 110678759

--------------

वसुंधरा जोन में ऊर्जा निगम के कुल 19 कार्यालय पर नगर निगम का बकाया संपत्ति कर- 47,27,43,704


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed