फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   When the ink on the finger ... Selfi

अंगुली पर स्याही... तो हो जाए सेल्फी

Sun, 12 Feb 2017 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sun, 12 Feb 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
When the ink on the finger ... Selfi
सेल्फी - फोटो : अमर उजाला
लोकतंत्र के महापर्व में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पोलिंग बूथों पर युवा मतदाताओं की भीड़ रही। वोटिंग को लेकर सबसे ज्यादा क्रेज पहली बार मतदान करने आए युवाओं में दिखा। मतदान के बाद पोलिंग बूथ पर सेल्फी का क्रेज भी जबरदस्त रहा।
विज्ञापन


पहली बार वोट करने वाले युवाओं से लेकर परिवार के साथ वोट करने आए लोग भी अंगुली पर लगी स्याही की सेल्फी लेते दिखे। सेल्फी का क्रेज मॉडल पोलिंग बूथों पर ज्यादा रहा, क्योंकि इन बूथों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
विज्ञापन


सेल्फी लेने के फौरन बाद युवाओं ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अपनी फोटो अपलोड भी कर दीं। सेल्फी लेने में युवाओं के साथ उनकी मम्मियां और परिजन भी पीछे नहीं रहे। बच्चों के साथ मम्मी-पापा, भैया-भाभी ने भी साथ में सेल्फी खिंचवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपल्स ने भी इस उत्सव को अपने कैमरों में कैद किया। इस बार पोलिंग बूथ का नजारा हटकर दिखाई दिया। मॉडल पोलिंग बूथ पर सुविधाओं ने युवाओं का दिल जीत लिया। बूथ पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था के बीच युवा मतदाता दोस्तों के साथ सेल्फी लेने में बिजी दिखाई दिए।


पहली बार वोटिंग कर बाहर निकलीं छात्रा हर्षिता राजपूत ने कहा कि वोटिंग के अधिकार का इस्तेमाल कर गर्व महसूस हुआ। आदर्श मतदान केंद्र नेहरू वर्ल्ड स्कूल में पीयूष व शेफाली ने अपनी बेटी प्रीशा के साथ वोट देने के बाद सेल्फी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed