फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   When the coloniser fell ill, his partner swindled Rs 2.5 crore, a case was registered

Ghaziabad News: कॉलोनाइजर के बीमार होने पर साझीदार ने ढाई करोड़ हड़पे, केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
When the coloniser fell ill, his partner swindled Rs 2.5 crore, a case was registered
मोदीनगर। नगर के सीकरी खुर्द निवासी कॉलोनाइजर नीटू चौधरी ने साझीदार अरुण शर्मा पर ढाई करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। नीटू का आरोप है कि उनकी बीमारी के दौरान साझीदार ने साझे में खरीदी जाने वाली जमीन की एडवांस रकम हड़प ली व उक्त जमीन को किसी अन्य को खरीदवा दिया। आरोप है कि एक जिलाबदर ने बैनामे में गवाही दी। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर मोदीनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीकरी खुर्द निवासी नीटू चौधरी कॉलोनाइजर हैं। संस्कार रियलिटी ग्रुप के नाम से उनकी फर्म है। फर्म में सीकरी कलां निवासी अरुण शर्मा साझीदार हैं। नीटू ने बताया कि वर्ष 2024 में उन्होंने कस्बा फरीदनगर में 14 बीघा जमीन की डील की थी। बीस करोड़ रुपये में जमीन का सौदा हो गया। उन्होंने ढाई करोड़ रुपये एडवांस दे दिए।
विज्ञापन

इसी बीच नीटू पेट की गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो गए। आरोप है कि साझीदार अरुण शर्मा ने नीटू चौधरी की बीमारी का फायदा उठाकर उक्त जमीन की खरीद फरोख्त किसी अन्य को करा दी और ढाई करोड़ रुपये हड़प लिए। अस्पताल से आने के बाद नीटू चौधरी को मामले की जानकारी लग पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीटू का आरोप है कि खरीद-फरोख्त में एक व्यक्ति की दो अलग-अलग फर्जी आधार कार्ड बनाकर उससे गवाही कराई गई और एक तत्कालीन जिलाबदर से भी गवाही कराई गई। नीटू ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी अरुण शर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे धमकाया और जान से मारने की धमकी दी।

नीटू ने थाना पुलिस पर भी धाराओं में खेल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने धारा बढ़ाने की मांग की है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया के तहरीर के अनुसार अरुण शर्मा पुत्र रामौतार शर्मा निवासी सीकरी कलां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में धाराएं बढ़ाने या बदलने की जरूरत होगी तो उसमें भी सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed