फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   When scolded for stealing Rs 200, the teenager ran away from home

Ghaziabad News: 200 रुपये चोरी के आरोप में डांटा, तो किशोर घर से भागा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
When scolded for stealing Rs 200, the teenager ran away from home
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के प्रशांत विहार कॉलोनी में रहने वाला 11 वर्षीय किशोर 200 रुपये चोरी के आरोप लगने के बाद घर से भाग गया था। मकान मालिक ने किशोर को डांटा था। चार दिनों बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर उसे बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया। किशोर घर से निकलकर सड़क किनारे रह रहा था।
विज्ञापन


किशोर के पिता की कुछ समय पूर्व मौत हो गई थी। परिवार में मां और बहनें हैं। मां प्रशांत विहार कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान में बच्चों के साथ रहती हैं। शुक्रवार को मकान मालिक ने किशोर को 200 रुपये चोरी करने के आरोप में डांट दिया था। इसके बाद किशोर घर से कहीं चला गया था। परिजनों ने किशोर को अपने रिश्तेदारों और जानने वालों के घर जाकर तलाश किया। दोस्तों से भी पूछा लेकिन वह कहीं नहीं मिला। किसी अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर किशोर को बरामद करने की मांग की।
विज्ञापन

एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि किशोर की बरामदगी के लिए पुलिस ने घर से लेकर आसपास क्षेत्र के अलग-अलग 80 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। बुधवार तक किशोर लोनी दो नंबर के पास दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस की एक टीम दो नंबर इलाके पर रुकी। पुलिस ने किशोर को बरामद कर लिया। बरामद किशोर ने बताया कि वह सड़क किनारे रात के समय सोता था। दिन में वह भीख मांग कर पेट भरता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed