{"_id":"65d518152d48b4aa2c0012f6","slug":"wave-city-officials-agreed-to-register-farmer-quota-plots-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-314396-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: किसान कोटे के प्लॉट की रजिस्ट्री कराने पर सहमत हुए वेव सिटी के अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: किसान कोटे के प्लॉट की रजिस्ट्री कराने पर सहमत हुए वेव सिटी के अधिकारी
विज्ञापन
गाजियाबाद। वेव सिटी के दूसरे चरण की डीपीआर स्वीकृति का रास्ता साफ हो जाने के बाद अब किसानों को उनके कोटे के आठ फीसदी विकसित जमीन भी मिलने की उम्मीद जगी है। मंगलवार को किसानों और वेव सिटी के पदाधिकारियों के बीच वेव सिटी थाने में बैठक हुई। पुलिस की मौजूदगी में हुई इस बैठक में किसान कोटे के प्लॉटों की रजिस्ट्री डीपीआर स्वीकृत हो जाने के बाद शुरू कराने पर सहमति बन गई है। इसके साथ ही भूमिहीन किसानों को भी प्लाॅट की रजिस्ट्री कराने पर भी दोनों पक्षों में सहमति बनी।
मंगलवार दोपहर किसान नेता इंद्र नागर, विजय नागर, बिट्टू नागर, गुलाब सिंह, चमन सिंह वेव सिटी थाने पहुंचे थे। वेव सिटी के महाप्रबंधक भू-अर्जन दीपक पाठक भी बैठक में शामिल हुए। वेव सिटी थाना प्रभारी की मौजूदगी में हुई बैठक में किसानों ने उनके कोटे के आठ फीसदी विकसित प्लॉट की रजिस्ट्री कराए जाने और पूर्व समझौते के मुताबिक भूमिहीन किसानों को प्लॉट दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसान कोटे के प्लॉटों की रजिस्ट्री जल्द से जल्द शुरू कराई जाए।
वेव सिटी के महाप्रबंधक दीपक पाठक ने बताया कि प्रोजेक्ट के दूसरे चरण की डीपीआर स्वीकृत होने का रास्ता साफ हो गया है। डीपीआर स्वीकृत होने के एक महीने बाद किसान कोटे की रजिस्ट्री शुरू करा दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि भूमिहीन किसानों की सूची के सत्यापन की प्रक्रिया दादरी तहसील से की जा रही है। सत्यापन होकर लिस्ट मिल जाने के बाद इनकी भी रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वेव सिटी प्रबंधन किसानों के समझौते की सभी शर्ताें को पूरा करा रहा है।