{"_id":"68bc993dc538bc03630d99b7","slug":"warning-to-encroachers-action-will-be-taken-if-they-cross-the-white-line-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-715873-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अतिक्रमणकारियों को चेतावनी, सफेद पट्टी लांघी तो कार्रवाई तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अतिक्रमणकारियों को चेतावनी, सफेद पट्टी लांघी तो कार्रवाई तय
विज्ञापन
लाल कुआं पर सड़क किनारे पट्टी खिंचवाते पुलिस अधिकारी। स्रोत: पुलिस
गाजियाबाद। जाम के लिए नासूर बना लालकुआं क्षेत्र शनिवार को छावनी में तब्दील कर दिया गया। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने लालकुआं स्थित दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे ओवर ब्रिज से औद्योगिक क्षेत्र तक अभियान चलाकर सड़क पर रखे सामान हटवाए और 226 अतिक्रमणकारियों को बीएनएस 152 के अंतर्गत चालान किए गए। उधर, ट्रांस हिंडन क्षेत्र में भी एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वर्ण जयंती पार्क को जाममुक्त कराया गया। अतिक्रमण करने वाले 425 के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।
एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि लालकुआं चौराहे पर अभियान चलाकर अवैध पार्किंग पर वाहन खड़े करने वाले 37 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है। जबकि सड़कों पर ठेले, फड़, अस्थायी दुकानें लगाने वाले और अपने-अपने शोरूम और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने 226 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बीएनएस 152 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। यातायात बाधित करने वाले फ्लैक्स, साइन बोर्ड और होर्डिंग आदि को भी अभियान चलाकर हटाया गया है। इसके साथ ही सड़क पर पुलिस निगरानी में सफेद पट्टी खींची गई है। आसपास के लोगों को हिदायत दी गई है कि सफेद पट्टी के अंदर अतिक्रमण किया तो उनका सामान भी जब्त होगा और जुर्माना भी लगाया जाएगा। बताया कि लालकुआं पर अतिरिक्त नागरिक पुलिस और यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। उधर, एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि इंदिरापुरम स्थित स्वर्ण जयंती पार्क को जाम मुक्त कराने के लिए बैनर और बोर्ड हटाए गए हैं। अवैध पार्किंग करने वाले 37 लोगों पर मोटरव्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है और 425 अतिक्रमणकारियों पर बीएनएस 152 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।