फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Wanted arrested for shooting at young man

Ghaziabad News: युवक पर गोली चलाने के मामले में वांछित गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Wanted arrested for shooting at young man
लोनी। थाना क्षेत्र के अगरौला गांव में युवक पर फायरिंग के मामले में वांछित गौरव को पुलिस ने शनिवार देर रात खानपुर तिराहे पर मुठभेड़ में गोली मारकर घायल कर दिया। पीछा करने पर उसने पुलिसकर्मी पर फायरिंग कर दी थी, जो उपनिरीक्षक की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी थी। आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास से बाइक, तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद हुआ। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि खानपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार गौरव को रुकने का इशारा किया था।वह बाइक तेज करके भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में टीम ने भी उसके पैर में गोली मार दी। वह फिसलने से मौके पर गिर पड़ा। पूछताछ में पता चला कि गौरव पुत्र हरवीर सिंह निवासी निवाली थाना बागपत में रहता है। वह अगरौला गांव में युवक पर फायरिंग करने के बाद से भाग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed