फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Walls of many houses collapsed due to storm, nine people including women and children injured

Ghaziabad News: आंधी से कई मकानों की दीवार गिरी, महिला-बच्चे समेत नौ लोग घायल

Fri, 07 Jun 2024 03:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Walls of many houses collapsed due to storm, nine people including women and children injured
लोनी। आंधी ने बुधवार देर रात लोनी क्षेत्र के कई इलाकों में काफी नुकसान पहुंचाया है। इसके चलते क्षेत्र की प्रेमनगर कॉलोनी, संगम विहार कॉलोनी, मुस्तफाबाद कॉलोनी, राहुल गार्डन, सरस्वती विहार बुध बाजार कॉलोनी, शांति नगर राज नगर कॉलोनी समेत अन्य इलाकों में दीवार और छत गिरने से बच्चे और गर्भवती महिला समेत आठ लोग घायल हो गए हैं। वहीं कई इलाकों में फाल्ट आने से घंटों तक बिजली नहीं आई।
विज्ञापन


सो रहे थे तीनों बच्चे

आंधी के कारण शांति नगर राजनगर कॉलोनी में रोहित कुमार के घर पर पड़ोसी भगत के मकान की दीवार छत व टीन शेड पर गिर गई। इस दौरान रोहित के तीन बच्चे सपना (15), परी (9) और आंचल (7) सो रहे थे। दीवार का मलबा तीनों बच्चों के ऊपर आकर गिर गया। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां आ गए और तीनों बच्चों को मलबे से निकालकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। सपना की पीठ और कमर, परी की कमर और आंचल के सिर व घुटने में चोटें आई हैं। तीनों की हालत अब ठीक है।
विज्ञापन




गर्भवती महिला और बेटी को लगी चोट

बॉर्डर थाना क्षेत्र के राहुल गार्डन कॉलोनी में शिव कुमार के घर पर भी पड़ोसी मोनू बाबा के मकान की दीवार गिर गई, जिसमें उनकी चार साल की बेटी टुकटुक उर्फ स्वीटी घायल हो गई। स्वीटी के सिर पर चोट आई है। वहीं शिव कुमार की पांच माह की गर्भवती पत्नी विनीता भी इसकी चपेट में आ गई, जिससे उनके पैर में चोटें आई हैं। दोनों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के गर्भवती होने के कारण उसके पैर का एक्सरे नहीं हो सका। उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छूट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 साल की अतिका हुई घायल

लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की प्रेम नगर कॉलोनी में मोहम्मद इरशाद परिवार के साथ रहते हैं। वह मजदूरी करते हैं। आंधी के चलते पड़ोसी के मकान की दीवार इरशाद के मकान पर गिर गई। मलबे में दबने से उसकी बेटी अतिका (11) घायल हो गई। अतिका के पैर में चोट लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद छूट्टी दे दी गई है।

खाली मकान की छत पर गिरा मलबा

मुस्तफाबाद कॉलोनी स्थित ब्राइट अरेबिक स्कूल के सेकंड फ्लोर के ऊपर बनी चार इंच की दीवार का करीब पांच फुट लंबा हिस्सा पड़ोसी फरमान के घर पर गिर गया। गनीमत रही कि उस वक्त वहां कोई नहीं था। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मकान मालिक को घटना की जानकारी दी।



समय रहते दंपति बाहर आए

न्यू विकास नगर कॉलोनी में राजू परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार शाम को जब मौसम खराब हुआ तो राजू और उसकी पत्नी अनीता घर पर थे। वह मकान की छत गिरने की आशंका के चलते बाहर आ गए। तभी उनके मकान की छत गिर गई। इससे उनके घर का काफी सामान टूट गया।



घर की दीवार गिरने से व्यक्ति घायल
सरस्वती विहार कॉलोनी में एक व्यक्ति के दो घर हैं। दूसरे मकान में कोई नहीं रहता है। आंधी आने पर वह कहीं और थे तभी उनके घर की दीवार गिर गई। मलबे की चपेट में आने से उनके पैर में चोट लगी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया।



प्रचार पोल गिरा, बाइक सवार तीन युवक घायल

आंधी से सहारनपुर और गाजियाबाद मार्ग पर कई पेड़ और प्रचार पोल गिर गए। कब्सा पुलिस चौकी के पास दो बाइक पर एक प्रचार पोल गिर गया। सरस्वती विहार बुध बाजार कॉलोनी निवासी राजू (35) अपनी बाइक से घर आ रहा था तभी पोल गिरने पर वह उसकी चपेट में गया और उसकी पसली में चोट लग गई। उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इसी पोल की चपेट में आने से बाइक सवार सुहान और सोनू भी घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद दोनों को छुट्टी मिल गई।




रात भर बिजली रही गुल

आंधी ने लोनी की कई कॉलोनियों में बिजली गुल कर दी। लोनी मैन बाजार और इंदिरा मार्केट कॉलोनी में बुधवार शाम से लाइट नहीं है। फाल्ट आने से परेशानी आई है। बृहस्पतिवार को कुछ देर बिजली आई, लेकिन फिर से फाल्ट हो गया। बंथला इलाके में भी रात भर बिजली नहीं रही। लालबाग समेत लोनी की कई कॉलोनियों में भी बिजली गुल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed