फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   VK Singh reacted after appointment as Governor mizoram

Vk Singh: राज्यपाल के रूप में नियुक्ति के बाद वीके सिंह ने दी प्रतिक्रिया, कहा- जिम्मेदारियां निभाने को उत्सुक

Thu, 26 Dec 2024 04:31 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, गाजियाबाद
पीटीआई, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 26 Dec 2024 04:31 PM IST
सार

सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद 2014 में मोदी लहर में वह पहली बार यहां से चुनाव लड़े थे। उन्होंने कांग्रेस के राजबब्बर को साढ़े पांच लाख से अधिक वोटों से हराया था। फिर 2019 में दोबारा गाजियाबाद सीट से चुनाव मैदान में उतरे और रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन
VK Singh reacted after appointment as Governor mizoram
पूर्व केंद्रीय मंत्री वीके सिंह - फोटो : X @PTI_News

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और गाजियाबाद के पूर्व सांसद जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह को मिजोरम के राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राज्यपाल के रूप में नियुक्त होने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि देश के लिए मैं कुछ और जिम्मेदारियां निभाने के लिए उत्सुक हूं। मिजोरम सीमावर्ती राज्य है, मैं देखूंगा कि मैं इसके विकास में कैसे योगदान दे सकता हूं। गुरुवार को गाजियाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीके सिंह को इस नियुक्ति को लेकर बधाई दी। 

विज्ञापन

सेना से सेवानिवृत्त होने के सांसद फिर बने मंत्री
सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद 2014 में मोदी लहर में वह पहली बार यहां से चुनाव लड़े थे। उन्होंने कांग्रेस के राजबब्बर को साढ़े पांच लाख से अधिक वोटों से हराया था। उन्हें 7,58, 682 वोट मिले थे। उन्हें कुल 56.5 फीसदी वोट मिले थे। मोदी मंत्रिमंडल में विदेश राज्यमंत्री बने। 2019 में दोबारा गाजियाबाद सीट से चुनाव मैदान में उतरे और रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की थी। इस बार उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी सुरेश बंसल को हराया थी। जनरल को 9,44,503 वोट मिले थे। 62 फीसदी वोट पाकर उन्होंने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इसके बाद उन्हें फिर से मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था और वह केंद्रीय सड़क राज्य परिवहन मंत्री बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीके सिंह समेत पांच नए राज्यपालों की नियुक्तियां
मिजोरम- डॉ. विजय कुमार सिंह
बिहार- आरिफ मोहम्मद खान
केरल- राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर
ओडिशा- डॉ. हरि बाबू कंभमपति
मणिपुर- अजय कुमार भल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed