फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Vishal Jain of ABES EC becomes winner of online coding competition

ऑनलाइन कोडिंग प्रतियोगिता के विजेता बने एबीईएस ईसी के विशाल जैन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
Vishal Jain of ABES EC becomes winner of online coding competition
फाइल फोटो - फोटो : AMAR UJALA
सबहेड- इनमैंटैक संस्थान के आईटी विभाग की ओर से ऑनलाइन कोडिंग प्रतियोगिता कोड द कोड का हुआ आयोजन - इनमैंटैक के जय शर्मा ने द्वितीय व आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज की इरफा खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। आध्यात्मिक नगर स्थित इनमैंटैक संस्थान के इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी विभाग की ओर से ऑनलाइन कोडिंग प्रतियोगिता कोड-द-कोड का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर के सात अन्य राज्यों के विभिन्न संस्थानों के लगभग 73 छात्रों ने घर पर रहकर भाग लिया। प्रतियोगिता में एबीईएस इंजीनियर कॉलेज के विशाल जैन ने प्रथम, इनमैंटैक के जय शर्मा ने द्वितीय और आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज की इरफा खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आरकेजीआईटी के सक्षम अग्रवाल और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज राजस्थान की सलोनी मित्तल नेसस सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ. पंकज गुप्ता के निर्देशानुसार हुआ। डॉ. पंकज गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कार के रूप में डिजिटल मनी और सभी भाग लेने वाले विद्यार्थियों को डिजिटल सर्टिफिकेट देने की घोषणा की। कार्यक्रम का आयोजन क्षितिज अग्रवाल, प्रो. विवेक, प्रो. नीलम यादव ने किया। कॉलेज के छात्रों रितिक अस्थाना, सौम्या मित्तल, सत्यमणि श्रीवास्तव व अविनाश ने प्रतियोगिता के आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। --
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed