{"_id":"6868152c7f3e43627c07b743","slug":"viral-video-of-empty-chair-in-emergency-ward-of-bulandshahr-district-hospital-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जिला अस्पताल की इमरजेंसी में खाली कुर्सी, मरीज स्टेचर पर करता रहा इंतजार, अब वीडियो की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जिला अस्पताल की इमरजेंसी में खाली कुर्सी, मरीज स्टेचर पर करता रहा इंतजार, अब वीडियो की होगी जांच
Fri, 04 Jul 2025 11:24 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:24 PM IST
सार
बुलंदशहर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में खाली कुर्सी और स्टेचर पर मरीज के इंतजार का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें 30 मिनट तक कोई चिकित्सक या स्टाफ नजर नहीं आया। सीएमएस ने जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
अस्पताल की इमरजेंसी में स्टाफ लापता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में खाली पड़ी कुर्सी का शुक्रवार रात एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में ईएमओ और फार्मासिस्ट की कुर्सी खाली नजर आ रही है। जबकि इमरजेंसी में एक सड़क हादसे में घायल मरीज को स्टेचर पर लेकर परिजन खड़े है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में परिजन करीब 30 मिनट से इमरजेंसी में इंतजार किये जाने की बात कह रहे है। जबकि इमरजेंसी में 24 घंटे ड्यूटी करने के निर्देश है। ऐसे में मरीज की स्थिति गंभीर भी हो सकती है। लेकिन 48 सेकेंड के वीडियो में न तो कोई चिकित्सक नजर आया न ही कोई स्वास्थ्य कर्मी नजर आ रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि इमरजेंसी स्टाफ के न होने की शिकायत पर निरीक्षण किया। सभी स्टाफ इमरजेंसी में कार्य करते मिले। वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन