फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Viral fever patients increased, 400 reached Jan Arogya Melas

Ghaziabad News: वायरल बुखार के बढ़े मरीज, जन आरोग्य मेलों में 400 पहुंचे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Viral fever patients increased, 400 reached Jan Arogya Melas
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। तापमान में आए बदलाव से वायरल के मरीज बढ़ गए हैं। स्थिति यह है कि हर तीसरे घर में लोग बुखार से पीडि़त हैं। पांच साल तक के बच्चे भी तेजी से बुखार की चपेट में आ रहे हैं। जन आरोग्य मेलों में रविवार को बुखार के 400 से अधिक मरीज पहुंचे।
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ.संजीव कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ ही लोगों को खांसी, वायरल बैक्टीरियल संक्रमण हो रहा है। ब्रोंकाइटिस के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है। सामान्य वायरल संक्रमण के अलावा मरीजों को पोस्ट-वायरल ब्रोंकाइटिस का भी सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इसमें बुखार उतरने के दो से तीन सप्ताह बाद भी फेफड़ों की एलर्जी हो रही है। बुखार, गले में खराश और सामान्य वायरल के मरीज तीन में 30 फीसदी बढ़े हैं। तापमान में अधिक अंतर के कारण वायरल बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम, जोड़ों के दर्द के मरीज बढ़े हैं, लेकिन इस बार वायरल मरीजों को अधिक परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य तौर पर करीब 4-5 दिन में ठीक होने वाले वायरल से ठीक होने में अब मरीज को 15 से 20 दिन का समय लग रहा है। इसके बाद भी मरीज काफी दिन तक सूखी खांसी रहने से परेशान हैं। वायरल के कारण जोड़ो के दर्द की शिकायत दो से तीन महीने तक हो रही है।

रविवार को जन आरोग्य मेलों में बुखार के 400 से अधिक मरीज आए। इसके साथ ही एलर्जी, नेत्र रोग, पेट संक्रमण के मरीज भी बड़ी संख्या में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed