{"_id":"57bdf7d74f1c1b680cd4f413","slug":"vip-lounge-at-the-station-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीआईपी के लिए स्टेशन पर बनेगा लाउंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीआईपी के लिए स्टेशन पर बनेगा लाउंज
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 25 Aug 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीआईपी यात्रियों को अब स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में टीन शेड के नीचे नहीं बैठना पड़ेगा। उनके लिए रेलवे स्टेशन पर वीआईपी लाउंज बनाया जाएगा। लाउंज के लिए प्लेटफार्म नंबर-3 पर जगह भी निर्धारित कर ली गई है।
कर्मचारियों के लिए स्टेशन पर आधुनिक लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी। वहीं, विजयनगर एंट्री साइड पर पैदल यात्रियों, ऑटो और रिक्शा के लिए अलग लेन बनाई जा रही है।
दरअसल, गाजियाबाद स्टेशन से लखनऊ के लिए कई ट्रेनें हैं।
ऐसे में एमएलए, एमएलसी, मंत्रियों और सीनियर अधिकारियों का लखनऊ आना-जाना लगा रहता है। इसके अलावा रेलवे के भी सीनियर अधिकारियों का यहां आना-जाना रहता है। स्टेशन पर वीआईपी के ठहरने के लिए इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
बीते दिनों एक केंद्रीय मंत्री को ट्रेन का इंतजार करने के लिए डीटीएम के कार्यालय में बैठना पड़ा था। ऐसे में अब रेलवे अधिकारियों ने प्लेटफार्म नंबर-3 पर वीआईपी लाउंज बनाने का निर्णय लिया है।
स्थानीय रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इसका प्रस्ताव मुख्यालय को भेज दिया गया है। इसके अलावा इसी प्लेटफार्म पर रेलवे कर्मचारियों के लिए बनी लाइब्रेरी का विस्तार किया जा रहा है।
वहीं पुराना रेलवे स्टेशन की विजयनगर एंट्री को बेहतर बनाया जा रहा है। यहां ऑटो, रिक्शा और पैदल यात्रियों के लिए अलग लेन बनाई जा रही है। पिक एंड ड्रॉप सुविधा के लिए भी लेन बनाई जा रही हैं। इंदिरापुरम, वैशाली, कौशांबी और नोएडा के लोग इसी साइड से रेलवे स्टेशन पहुंचते हैं। ऐसे में इसकी दशा सुधारी जा रही है।