Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Villagers, troubled by monkey menace, halt Run for Unity, scuffle with BJP workers

Ghaziabad News: बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने रन फॉर यूनिटी को रोका, भाजपाइयों से धक्का-मुक्की

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Villagers, troubled by monkey menace, halt Run for Unity, scuffle with BJP workers
मोदीनगर में आयोजित रन फॉर यूनिटी में होता हंगामा होने पर इंस्पेक्टर से बात करती विधायक डॉ मंजू
मोदीनगर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को गांव सीकरी खुर्द से आयोजित रन फॉर यूनिटी को बंदरों के आतंक से परेशान आक्रोशित ग्रामीणों ने रोक दिया। पुलिस की मौजूदगी में लाठी-डंडों से लैस ग्रामीणों और महिलाओं ने भाजपाइयों के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर हंगामा काटा। इस दौरान भाजपाइयों और ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। काफी देर तक गहमा गहमी होती रही।
विज्ञापन

जन प्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह से ग्रामीणों को समझाकर यात्रा को शुरू कराया। घटना से गुस्साई विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने पुलिस और खुफिया विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वह इस मामले की मुख्यमंंत्री से शिकायत करेंगी।
विज्ञापन


लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में नगर के गांव सीकरी खुर्द स्थित सरदार पटेल स्मारक स्थल से मोदी मंदिर तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। शुक्रवार सुबह भाजपा जिलाध्यक्ष चैनपाल सिंह, मोदीनगर विधायक डॉ.मंजू शिवाच, ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह, निवाड़ी चेयरमैन अनिल त्यागी और स्वदेश जैन सहित तमाम भाजपा नेता और एसएचओ मोदीनगर नरेश शर्मा, थाना क्षेत्र के कई चौकी प्रभारी बड़ी संख्या में स्कूल छात्र-छात्राओं के साथ सरदार पटेल स्मारक स्थल पहुंचे। इसी दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं भी वहां पहुंच गईं। काफी महिलाएं और ग्रामीण लाठी-डंडों से लैस थे। उन्होंने भाजपाइयों का घेराव कर जोरदार नारेबाजी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव सीकरी खुर्द और आसपास की कॉलोनियों में बंदरों का आतंक चरम पर है। बंदर आए दिन लोगों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर रहे है। बताया कि बंदर बीते एक महीने में 50 से अधिक लोगों को काट चुके हैं। ग्रामीणों ने नगर पालिका से लेकर तहसील प्रशासन से कार्रवाई की मांग की, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। लगभग 15 मिनट तक हंगामा होता रहा है। विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने आक्रोशित ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह रन फॉर यूनिटी शुरू कराई। घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

15 मिनट तक फेसबुक लाइव किया, फिर भी सोया रहा खुफिया तंत्र
शुक्रवार को आयोजित रन फॉर यूनिटी के दौरान किसी तरह बड़ी घटना होने से बच गई। गांव सीकरी खुर्द निवासी राहुल गुर्जर ने खुंखार बंदरों के न पकड़े जाने से नाराज होकर बृहस्पतिवार को फेसबुक लाइव आकर ग्रामीणों से बड़ा आंदोलन छेड़ने की अपील की थी। राहुल गुर्जर ने 15 मिनट तक फेसबुक लाइव किया। फेसबुक लाइव पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने अपना समर्थन दिया। इतना सब होने के बाद भी खुफिया विभाग को इसकी भनक नहीं लगी।
बीते एक महीने में 50 को घायल कर चुके हैं बंदर
गांव सीकरी खुर्द बंदरों के आतंक के कारण सुर्खियों में है। बंदर कई लोगों पर हमला कर घायल कर चुके हैं। इनमें एक ही बंदर ने कई लोगों पर हमला किया है। ग्रामीणों का कहना है कि नगर पालिका परिषद व तहसील प्रशासन से कई बार बंदरों को पकड़ने की मांग कर चुके हैं। मगर हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है।

मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू करने के लिए वह लगातार अपने स्तर से प्रयास कर रही हैं। जिलाधिकारी से लेकर अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के साथ इसके लिए बैठक कर चुकी हैं। शीघ्र ही इस पर काम शुरू होने वाला है। राजनीतिक षड्यंत्र के तहत रन फॉर यूनिटी रोकने की कौशिक की गई। इसमें पुलिस और खुफिया विभाग की नाकामी सामने आई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर पूरे प्रकरण से अवगत कराकर पुलिस व खुफिया विभाग की शिकायत की जाएगी।


डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि रन फाॅर यूनिटी के दाैरान ग्रामीणों के पहुंचने की जानकारी मिली है। इस पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed