फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Villagers staged a protest at the Tehsil office against the installation of a mobile tower in a residential area

Ghaziabad News: ग्रामीणों ने आबादी के बीच मोबाइल टावर लगाने के विरोध में तहसील पर प्रदर्शन किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Villagers staged a protest at the Tehsil office against the installation of a mobile tower in a residential area
मोदीनगर। गांव रोरी के ग्रामीणों ने आबादी के बीच लग रहे मोबाइल टावर के विरोध में शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने टावर कार्य बंद कराने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गांव रोरी के ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र होकर शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि गांव में घनी आबादी के बीच मोबाइल टावर लगाने का कार्य किया जा रहा है। आरोप लगाया कि कार्यदायी संस्था न तो किसी विभाग और न ग्रामीणों से कोई एनओसी ली। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का टावर से हानिकारक निकलने वाली तरंगों की चिंता सता रही है। आशंका जताई कि अगर घनी आबादी के बीच मोबाइल टावर लगाया तो ग्रामीण गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते है। उपजिलाधिकारी कोमल पंवार ने उन्हें जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed