फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Villagers removed from the road after four hours on the assurance of action

Ghaziabad News: कार्रवाई के आश्वासन पर चार घंटे बाद सड़क से हटे ग्रामीण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Villagers removed from the road after four hours on the assurance of action
लोनी। चिरोड़ी गांव में 11 हजार की बिजली लाइन की चपेट में आने से डाक कांवड़ियां की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीण चार घंटे तक चिरोड़ी गांव मार्ग पर बैठकर प्रदर्शन करते रहे। ग्रामीण ऊर्जा निगम पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद सड़क से हटे। ग्रामीणों ने चिरोड़ी गांव से 11 हजार की लाइट को शिफ्ट करने, आर्थिक मदद समेत कई मांगों को लेकर बंथला चिरोड़ी मार्ग पर धरने पर बैठ गए थे।
विज्ञापन


चिरोड़ी गांव निवासी गौरव (22) अपने साथियों के साथ बुधवार को हरिद्वार से जल लेने जाने के लिए निकले थे। चिरोड़ी गांव के बाहर निकलते ही एक सिलिंडर से भरे ट्रक के बराबर से निकलने के दौरान डाक कांवड़ 11 हजार की बिजली की लाइन की चपेट में आ गए थे। इस घटना में गौरव की मौत हो गई थी। वहीं आठ अन्य कांवड़ियों को भी करंट लगा था।
विज्ञापन

करंट लगने से घायल हुए नीरज और सचिन को कौशांबी के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया है। इनके अलावा बृजपाल उर्फ पप्पू, सुमित, कुल्दीप, तरुण का इलाज चल रहा है। गौरव पुत्र महिपाल, जयदीप को छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है, चालक फरार है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


चार घंटे बाद सड़क से हटे ग्रामीण
गौरव की मौत के बाद ग्रामीण ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीण रात के करीब साढ़े 11 बजे बीच सड़क धरने पर बैठ गए। वे ऊर्जा निगम के अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। रात करीब साढ़े 12 बजे ऊर्जा निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्हें ग्रामीणों ने बताया कि 11 हजार की लाइन बहुत नीचे है।


पति की पहले ही मौत, बेटी को कैंसर अब बेटा भी चला गया

गौरव के ताऊ के लड़के रविंद्र ने बताया कि गौरव की मां अनीता एक स्कूल में अध्यापिका हैं। अनीता के पति सतीश की 2009 में बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उनका बेटा गौरव खेती करते थे। एक बेटी गरिमा (17) को हाथ में कैंसर है। गौरव की करीब दो साल पहले आरती से शादी हुई थी। सतीश की मौत के बाद घर को गौरव और अनीता ही संभालती थी। गौरव बुधवार को दूसरी बार कांवड़ लेने जा रहा था।



नीरज और सचिन की होगी सर्जरी

कौशांबी। हाईटेंशन तार की चपेट में आने वाले दो कांवड़ियां नीरज और सचिन का इलाज कौशांबी के यशोदा अस्पताल में चल रहा है। दोनों आईसीयू में डॉक्टर की निगरानी में है। दो दिन बाद स्थिति सही होने पर इनकी सर्जरी की जाएगी। यशोदा अस्पताल के प्लास्टिक सर्जन डॉ मुकेश कुमार ने बताया कि दोनों कांवड़ियों को 10 हजार वोल्ट का झटका लगा रहा है। नीरज (39 वर्ष) के सीधे हाथ और पीठ में गहरा घाव है। उनको प्राथमिक उपचार कर निगरानी की जा रही है। सचिन (24 वर्ष) बाएं हाथ टूट गया है और चार जगह चोट आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed