फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Vikrant scored a century, Noida Wonders won by six wickets

Ghaziabad News: विक्रांत ने जड़ा शतक, नोएडा वंडर्स छह विकेट से विजयी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Vikrant scored a century, Noida Wonders won by six wickets
क्रिकेट खेलते खिलाड़ी। 
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित एस. क्रिकेट क्लब में चल रहे प्रथम अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को लीग मुकाबला हुआ। बल्लेबाज विक्रांत की शतकीय पारी की बदौलत नोएडा वंडर्स की टीम ने नेहरू युवा केंद्र को छह विकेट से हरा दिया। नोएडा वंडर्स की ओर से शतक लगाने वाले बल्लेबाज विक्रांत मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेहरू युवा केंद्र की टीम ने 45 ओवर में आठ विकेट खोकर 221 रन बनाए। बल्लेबाज रोहन ने 51 रन, आदित्य ने 33 रन, सोनू तोमर ने 22 रन और हिमेश कृष्णा ने 20 रन बनाए। नोएडा वंडर्स के गेंदबाज अभिषेक ने चार, आयुष ने दो, जबकि मोहित ठाकुर व विवेक धामी ने एक-एक विकेट लिए। बाद में खेलने उतरी नोएडा वंडर्स की टीम ने 38.3 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बल्लेबाज विक्रांत ने 99 गेंद में नौ चौके व तीन छक्कों के साथ 100 रन की पारी खेली। कप्तान रितिक अरोड़ा ने 50 रन, अर्जुन डागर ने 45 रन बनाए। नेहरू युवा केंद्र के गेंदबाज सुमित चौहान ने दो, जबकि सक्षम राय और आर्यन गर्ग ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed