{"_id":"669b78d9ca460b878d0fd60d","slug":"video-related-to-brothel-in-bulandshahr-goes-viral-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: बुलंदशहर में देह व्यापार से जुड़ा वीडियो वायरल, ग्राहक को रेट बता रहा रिसेप्शन पर बैठा शख्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बुलंदशहर में देह व्यापार से जुड़ा वीडियो वायरल, ग्राहक को रेट बता रहा रिसेप्शन पर बैठा शख्स
Sat, 20 Jul 2024 02:18 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 20 Jul 2024 02:18 PM IST
सार
वायरल वीडियो बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र के बुगरासी रोड स्थित निजी गेस्ट हाउस का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में रिसेप्शन पर बैठा एक शख्स ग्राहक को रेट बता रहा है।
विज्ञापन
गेस्ट हाउस में देह व्यापार का मामला वायरल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
बुलंदशहर में देह व्यापार का धंधा फल-फूल रहा है। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक गेस्ट हाउस दिख रहा है। बताया जा रहा है कि उसमें देह व्यापार का धंधा चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वायरल वीडियो बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र के बुगरासी रोड स्थित निजी गेस्ट हाउस का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में रिसेप्शन पर बैठा एक शख्स ग्राहक को रेट बता रहा है। सीढ़ियों पर एक राजनीतिक पार्टी का होर्डिंग भी रखा हुआ दिख रहा है। ग्राहक बनकर पहुंचे युवक ने वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। गेलैक्सी गेस्ट हाउस के रिसेप्शन पर बैठा शख्स ग्राहक से खुलेआम देह व्यापार की बात कर रहा है।
विज्ञापन