{"_id":"6ab2291a7da86eabac09bddf","slug":"video-of-urinating-in-a-ghaziabad-society-s-lift-goes-viral-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने की शर्मनाक हरकत, पेशाब करने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने की शर्मनाक हरकत, पेशाब करने का वीडियो वायरल
Tue, 22 Sep 2026 12:37 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:37 PM IST
विज्ञापन
लिफ्ट में पेशाब करने का वीडियो वायरल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
इंदिरापुरम के अहिंसा खंड-1 स्थित शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसायटी में लिफ्ट के अंदर पेशाब करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सोसायटी के एफ-2 टावर की लिफ्ट का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
वीडियो में एक शख्स लिफ्ट में पहुंचने के बाद पेशाब करता दिखाई दे रहा है। इस दौरान लिफ्ट कई मंजिलों पर रुककर खुलती है, लेकिन शख्स अपनी हरकत जारी रखता है। इसके बाद वह अपने फ्लोर पर उतरकर चला जाता है।
विज्ञापन
बताया गया कि लिफ्ट में दुर्गंध आने के बाद कई रेजिडेंट ने इसकी शिकायत आरडब्ल्यूए और मेंटेनेंस विभाग से की। शिकायत के बाद लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। फुटेज देखने पर शख्स की हरकत सामने आई। इसके बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोसायटी के रेजिडेंट्स ने सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हरकत पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन