फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Video of making roti by spitting goes viral, accused arrested

Ghaziabad News: थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Video of making roti by spitting goes viral, accused arrested
मोदीनगर के भोजपुर में शादी में थूक लगाकर रोटी बनाता युवक। स्रोत: वीडियोग्रैब
मोदीनगर। शादी समारोह में थूक लगाकर रोटी बनाने की घटना सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपी कारीगर फरमान निवासी सैदपुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक शादी समारोह के 4 और 11 सेकंड के दो वीडियो वायरल हुए। वायरल वीडियो खाना खाने के दौरान के हैं। वीडियो में तंदूर कारीगर फरमान थूक लगाकर रोटी बनाता हुआ दिख रहा है। समारोह में मौजूद अतिथियों ने कारीगर की शर्मनाक हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि जांच में वीडियो भोजपुर के सैदपुर के रहने वाले विनोद कुमार की पुत्री के शादी समारोह का निकला। बीती 23 फरवरी को विनोद कुमार की पुत्री की शादी हुई थी। शादी समारोह में गांव निवासी कारीगर फरमान तंदूरी रोटी बना रहा था। एसीपी ने बताया कि विनोद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी फरमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। बतादें कि मोदीनगर क्षेत्र में करीब दो माह पूर्व तेल मिल गेट स्थित होटल नाज के कारीगर का थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियाे वायरल हुआ था। इसके अलावा भोजपुर के दौसा बंजारपुर गांव में भी सगाई समारोह में थूक लगाकर रोटी बनाने की घटना सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed