{"_id":"67fbf69ee8d4ad2aac049008","slug":"video-of-making-indecent-comments-on-baba-sahebs-hoarding-goes-viral-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1002-122925-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बाबा साहेब के होर्डिंग पर अभद्र टिप्पणी करने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बाबा साहेब के होर्डिंग पर अभद्र टिप्पणी करने का वीडियो वायरल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र में अतरपुरा चौपला पर लगे डॉ.भीमराव आबेडकर के होर्डिंग पर अभद्र टिप्पणी और एक वर्ग को अपशब्द कहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बसपा के जिलाध्यक्ष ने आरोपी युवकों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें स्कूटियों पर सवार युवक अतरपुरा चौपला पर डॉ.भीमराव आंबेडकर जयंती को लेकर लगे होर्डिंग पर बाबा साहेब के चित्र को देख अभद्र भाषा का प्रयोग किया। वीडियो में एक वर्ग को लेकर भी अपशब्द कहे जा रहे थे। वीडियो वायरल होते ही लोगों में रोष व्याप्त हो गया।
बसपा के जिलाध्यक्ष डॉ.एके कर्दम ने इस संबंध में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि दो स्कूटी पर अज्ञात युवकों ने बाब साहेब के होर्डिंग की तरफ इशारा कर अपशब्दों का प्रयोग किया। वह लोग अनुसूचित जाति जाटव समाज के लोगों के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे थे।
विज्ञापन
इससे दलित समाज के लोगों को वीडियो देखकर अत्यंत अपमानित होना पड़ रहा है और लोगों में रोष व्याप्त है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बसपा जिलाध्यक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।