{"_id":"6335d7c71660a8551d03816e","slug":"video-of-beating-of-b-tech-student-of-rd-engineering-college-goes-viral-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को बेहरमी से पीटा: मिन्नतें करता रहा रोहन, पर नहीं पसीजा जालिमो का दिल, बरसाते रहे थप्पड़ और डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र को बेहरमी से पीटा: मिन्नतें करता रहा रोहन, पर नहीं पसीजा जालिमो का दिल, बरसाते रहे थप्पड़ और डंडे
Thu, 29 Sep 2022 11:07 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:07 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि मामला 22 सितंबर का है। पीड़ित छात्र के परिजनों ने जब कार्रवाई करने के लिए थाने के गेट पर किया हंगामा, तब जाकर मोदीनगर पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन
छात्र को पीटते युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद-मेरठ मार्ग पर स्थित आरडी इंजीनियरिंग कॉलेज के बीटेक छात्र की डंडे और लात-घूसों से पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि छात्र को दो युवक बड़ी बेहरमी से पीट रहे हैं। छात्र उनसे छोड़ने की मिन्नतें करता है, लेकिन आरोपी उस बिना रहम किए लगातार पीटते रहते हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मामला 22 सितंबर का है। पीड़ित छात्र के परिजनों ने जब कार्रवाई करने के लिए थाने के गेट पर किया हंगामा, तब जाकर मोदीनगर पुलिस हरकत में आई। फिलहाल छात्र को पीटने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार किए युवकों की पहचान वरुण व विलास के तौर पर हुई है और यह वही दोनों हैं जो छात्र को पीटते हुए वीडियो में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
पीड़ित छात्र रोहन निवासी फफराना बस्ती मोदीनगर का रहने वाला है। मुरादनगर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया, पीड़ित छात्र रोहन के पिता पप्पू की तहरीर पर पुलिस ने दो लड़कों वरुण और हिमांशु के अलावा 20 अज्ञात के खिलाफ मारपीट व एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन