फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Venus Academy won the match by two wickets

Ghaziabad News: वीनस अकादमी ने दो विकेट से जीता मैच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Venus Academy won the match by two wickets
राजनगर एक्सटेंशन स्थित अल्फा क्रिकेट मैदान में आयोजित जीसीए सीनियर क्रिकेट लीग के मुकाबले में श - फोटो : नगर निगम
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित अल्फा मैदान में सोमवार को गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 12वीं जीसीए सीनियर लीग की शुरुआत की गई। लीग का पहला मैच जेएनएनवाईसी और वीनस क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया जिसमें वीनस अकादमी ने दो विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर वीनस अकादमी ने जेएनएनवाईसी को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। जेएनएनवाईसी की टीम ने 40 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। कप्तान सक्षम राय ने नाबाद 82 और अन्नू कुमार ने 24 रन बनाए। विरोधी टीम से एकांश त्यागी ने तीन, तुषार, अश्वनी और ओजेश्व त्यागी ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलते हुए वीनस अकादमी ने 38.2 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 186 रन बना लिए। तुषार त्यागी ने 43, देवांश चौधरी ने 45 और कुणाल उपाध्याय ने 36 रन बनाए। जेएनएनवाईसी से साहिल शर्मा ने तीन, शांतनु और उद्भव ने दो-दो विकेट लिए। ओजेश्व त्यागी प्लेयर ऑफ द मैच बने। लीग में कुल आठ टीम प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed