फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Vehicles will not be able to go towards Delhi from eight o'clock on Saturday night

Ghaziabad News: शनिवार रात आठ बजे से दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे वाहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will not be able to go towards Delhi from eight o'clock on Saturday night
गाजियाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में लाल किला पर 13 अगस्त को रिहर्सल परेड और 15 अगस्त को मुख्य परेड के आयोजन के दौरान गाजियाबाद से दिल्ली को ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस से समन्वय कर रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है।
विज्ञापन

रूट डायवर्जन दो चरणों में होगा। पहले चरण में 13 अगस्त को होने वाली रिहर्सल परेड के लिए 12 अगस्त (शनिवार) की रात आठ बजे से 13 अगस्त को परेड समाप्ति तक डायवर्जन रहेगा। इसी तरह 15 अगस्त को होने वाली परेड के लिए 14 अगस्त (सोमवार) रात आठ बजे से 15 अगस्त को परेड समाप्ति तक डायवर्जन रहेगा। एडीसीपी यातायात रामानंद कुशवाहा ने बताया कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। केवल आवश्यक सेवा संबंधी वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान लागू नहीं होगा। असुविधा की स्थिति में यातायात हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन




यहां रहेगा डायवर्जन

एनएच-9 से यूपी गेट, डाबर तिराहा से महाराजपुर, मोहननगर से सीमापुरी, भोपुरा बॉर्डर से और लोनी बॉर्डर से होते हुए सभी प्रकार के वाहन दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ की ओर से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे होते हुए दिल्ली की ओर जाने वाले सभी प्रकार वाहन केवल एबीइएस कॉलेज तक ही जा सकेंगे।

पुस्ता खजूरी मार्ग से दिल्ली की तरफ सभी प्रकार के वाहन नहीं जा सकेंगे।




यहां करें संपर्क

यातायात हेल्पलाइन नंबर: 9643322904, 0120-2986100
यातायात निरीक्षक प्रथम एनएच-9 क्षेत्र- 7398000808

यातायात निरीक्षक चतुर्थ यूपी गेट बॉर्डर क्षेत्र- 7007849097
यातायात निरीक्षक पंचम मोहननगर क्षेत्र- 8929153293

यातायात निरीक्षक षष्टम लोनी क्षेत्र- 8929182258
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed