फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Vasundhara newborn baby found in dustbin

वसुंधरा में कूड़ेदान में मिली नवजात बच्ची

Thu, 29 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Thu, 29 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Vasundhara newborn baby found in dustbin
अपराध - फोटो : अमर उजाला

जहां एक ओर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की मुहिम चल रही है। वहीं एक बार फिर ममता शर्मसार हो गई है। वसुंधरा सेक्टर-18 में नवजात बच्ची कूड़ेदान के पास पड़ी मिली है, उसे चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सुपुर्द किया गया है।मंगलवार शाम करीब चार बजे वसुंधरा निवासी कविता ने पुलिस को सूचना दी कि कूड़ेदान के पास एक नवजात बच्ची पड़ी रो रही है।

विज्ञापन


पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची की हालात सामान्य होने के बाद पुलिस ने उसे चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सुपुर्द कर दिया। सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव ने बताया कि बच्ची के परिजनों की तलाश की जा रही है। प्रह्लाद गढ़ी में बड़ी संख्या में किराए पर लोग रहते हैं।
विज्ञापन


हो सकता है कि उनमें से किसी की बच्ची हो या फिर किसी और कालोनी के निवासी ने बच्ची को यहां पर लाकर फेंका हो। पुलिस मामले को लोकलाज से भी जोड़कर देख रही है। दूसरी तरफ, इस संबंध में जिला प्रोबेशन अधिकारी महेश कर्णपाल ने बताया कि बच्ची प्रीमैच्यौर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल उसे आकांक्षा समिति की अध्यक्ष उपासना अरोड़ा के सहयोग से कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
- पहले भी फेंकी गई हैं बच्चियां                        
- 30 दिसंबर 2014: श्यामपार्क में गली में पड़ी मिली बच्ची।  
- 24 नवंबर 2014: पप्पू कालोनी के कब्रिस्तान में नवजात बच्ची का शव मिला

- करीब छह माह पहले जयपुरिया सनराइज ग्रीन में भी भ्रूण मिला था।            

- क्या कहते हैं समाजशास्त्री                        

समाजशास्त्री गौतम मलिक कहते हैं कि अशिक्षित लोग अभी भी बेटा-बेटी का भेदभाव करने से नहीं चूक रहे। अशिक्षा ही इस प्रकार के कार्यकलापों का कारण बन रही है। लोगों को समझना चाहिए कि अब बेटा-बेटी समान हैं। ऐसे में बेटियों को कहीं भी कम आंकना गलत है।                       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed