फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Vaishali metro station on lines at airport security gate access

एयरपोर्ट लाइन की तर्ज पर वैशाली मेट्रो स्टेशन पर लगेंगे सुरक्षा गेट

Sat, 21 Jan 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 21 Jan 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
Vaishali metro station on lines at airport security gate access
metro - फोटो : file photo

विज्ञापन

एयरपोर्ट मेट्रो लाइन की तर्ज पर वैशाली मेट्रो स्टेशन पर भी यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए डीएमआरसी ने इंतजाम शुरू कर दिए हैं। भीड़ के दौरान किसी भी हादसे को रोकने के लिए प्लेटफार्म पर सुरक्षा गेट लगाए जाएंगे। सिर्फ मेट्रो आने के दौरान ही ये गेट खुलेंगे, जिससे किसी भी दुर्घटना को रोका जा सके।

दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन पर लोगों के प्लेटफॉर्म पर कूदने की घटनाओं को देखते हुए डीएमआरसी ने भीड़भाड़ वाले मेट्रो स्टेशनों पर प्लेटफार्म की सुरक्षा के लिए शीशे के सुरक्षा गेट लगाने का निर्णय लिया है। वैशाली मेट्रो स्टेशन पर अधिक भीड़भाड़ देखते हुए वैशाली मेट्रो स्टेशन पर भी शीशे के दरवाजे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


मेट्रो के आने पर ये दरवाजे स्वत: ही खुल जाएंगे। साथ ही मेट्रो के दरवाजे बंद होने के साथ ही प्लेटफार्म पर लगे सुरक्षा गेट भी बंद हो जाएंगे। गेट बंद होने के बाद प्लेटफार्म पर तैनात गार्ड इसके सामने ही यात्रियों की कतार लगवा सकेंगे, जिससे किसी प्रकार की धक्का-मुक्की न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपीआरओ अनुज दयाल ने बताया कि डीएमआरसी मुख्य और भीड़भाड़ वाले स्टेशनों की सुरक्षा के लिए लगातार नए कदम उठा रहा है। जल्द ही सभी भीड़भाड़ वाले मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा गेट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

 रोजाना 50 हजार यात्री करते हैं दिल्ली का सफर
डीएमआरसी ने सुरक्षा गेट लगाने की श्रेणी में सबसे पहले वैशाली को चुना है। इसके पीछे कारण है कि वैशाली दिल्ली-एनसीआर का सबसे व्यस्त मेट्रो स्टेशन है। रोजाना यहां से करीब 50 हजार मेट्रो यात्री सफर करते हैं।


सुबह आठ बजे से 12 बजे तक और शाम छह से 10 बजे के बीच प्लेटफॉर्म पर हजारों यात्रियों की भीड़ जुटती है। इस दौरान दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इसे देखते हुए ही गेट लगाने का निर्णय लिया गाय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed