{"_id":"673bab1b034db344b30ac0e4","slug":"uproar-over-marriage-in-temple-premises-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-104450-2024-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: शिव मंदिर में हो रहा था निकाह, भनक लगते ही हिंदू संगठन ने काटा बवाल; जानें कैसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: शिव मंदिर में हो रहा था निकाह, भनक लगते ही हिंदू संगठन ने काटा बवाल; जानें कैसे हुआ खुलासा
Tue, 19 Nov 2024 02:31 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:31 AM IST
सार
गाजियाबाद के मोदीनगर में एक अनोखा मामला देखने को मिला। जहां मंदिर परिसर में चल रहे निकाह समारोह का हिंदू युवा वाहिनी ने जमकर विरोध किया और हगांमा भी किया।
विज्ञापन
बरात घर में निकाह पर बवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गोविंदपुरी कॉलोनी स्थित मंदिर परिसर में सोमवार को चल रहे निकाह समारोह का हिन्दू युवा वाहिनी ने विरोध करते हुए हंगामा किया। हंगामे को देखते हुए निकाह समारोह रुकवा दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। हिन्दू युवा वाहिनी के नेता नीरज शर्मा ने मंदिर कमेटी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
गोविंदपुरी स्थित शक्तिधाम मंदिर परिसर में सोमवार को सुदामापुरी कॉलोनी निवासी व्यक्ति की पुत्री का निकाह समारोह था। बरात लोनी से आई थी। मंदिर परिसर में निकाह समारोह की सूचना से हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश पैदा हो गया। संगठन के वरिष्ठ नेता नीरज शर्मा के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मंदिर पहुंच गए और हंगामा किया।
विज्ञापन
हंगामा होते देख काजी ने निकाह रोक दिया। नीरज शर्मा ने आरोप लगाया कि निकाह समारोह की दावत में मांसाहार होता है और मंदिर जैसे देव स्थान पर मांसाहार नहीं किया जाता। निकाह समारोह में हिन्दू युवा वाहिनी के हंगामे की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। एसएचओ प्रशांत त्यागी पुलिस बल के साथ मंदिर परिसर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
हंगामे के बाद घर पर कराया निकाह
विरोध के कारण मंदिर परिसर में चल रहा निकाह समारोह रुकवा दिया गया। इसके बाद दुल्हन पक्ष ने अपने घर पर निकाह की व्यवस्था की। हंगामे के कारण अधिकांश बराती वापस लौट गए। काजी ने घर पर निकाह की रस्म पूरी कराई। दुल्हन पक्ष ने बताया कि मंदिर कमेटी से अनुमति के बाद वहां समारोह रखा गया था। दावत में केवल शाकाहारी भोजन तैयार कराया गया था।
मंदिर परिसर में निकाह समारोह की सूचना मिली थी। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। विरोध कर रहे लोगों को समझा कर शांत करा दिया गया। - ज्ञानप्रकाश राय, एसीपी मोदीनगर