फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Uproar in Link Road area over rape of teenage girl

Ghaziabad News: किशोरी से दुष्कर्म पर लिंक रोड इलाके में बवाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Uproar in Link Road area over rape of teenage girl
साहिबाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी बुधवार शाम करीब पांच बजे रिक्शा चालक की 16 साल की बेटी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया। इस केस में नामजद कराए गए साहिबाबाद के शहीदनगर निवासी फैजान (20) को पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह दस बजे गिरफ्तार कर लिया। वह लिंक रोड क्षेत्र में कबाड़ी की दुकान पर काम करता है। पीड़िता और आरोपी अलग-अलग समुदाय के होने की वजह से तनाव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


घटना का पता चलने पर करीब 11 बजे हिंदू परिवार गौ रक्षक समेत कई संगठनों के लोग लिंक रोड थाने पर जमा हो गए। इन लोगों ने आरोपी को उनके हवाले किए जाने की मांग करते हुए पहले हंगामा-प्रदर्शन किया। इसके बाद सड़क पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी घटना को सामूहिक दुष्कर्म की बता रहे थे। आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

उनके जमा होने से सड़क पर ट्रैफिक जाम हो गया। दिल्ली जाने और वहां से आने वाले लोगों को घूमकर लंबे रास्ते से जाना पड़ा। हंगामा बढ़ता देख साहिबाबाद, काैशांबी और इंदिरापुर थाने से भी पुलिस बल मंगा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने समझाया कि तहरीर के आधार पर ही केस दर्ज हुआ है। आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस पर लगभग एक घंटा विरोध जताने के बाद वे लोग दोपहर 12 बजे लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी को चांटे मारे, बाल खींचे
एफआईआर में किशोरी के पिता ने बताया है कि उनकी बेटी और आठ साल का बेटा घर पर थे। अन्य लोग काम पर गए हुए थे। फैजान घर में घुस गया। उसने बेटी के बाल खींचे, उसे चांटे मारे। बेटे ने विरोध किया तो उसे लात मारी। इसके बाद बेटी के मुंह पर रुमाल डाल दिया। इससे वह बेहोश हो गई। उसे जब होश आया तो पता चला कि उसके साथ गलत काम किया गया है। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। साक्ष्य जुटाकर इस केस में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
चौकी के बाहर धरना दे रहे लोगों पर बरसीं पुलिस की लाठियां
सात घंटे चला बवाल
साहिबाबाद। तोड़फोड़ और आगजनी के बाद कुछ लोग सूर्यनगर चौकी के बाहर धरना देकर बैठ गए। पुलिस ने उन्हें पहले समझा बुझाकर उठाने का प्रयास किया। जब वे लोग नहीं माने तो पुलिस ने सख्ती की। इस पर नोकझोंक हो गई। पुलिस ने लाठियां बरसा दीं। इस पर लोग भाग गए। इसके बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी बना दिया गया। इस तरह दोपहर दो बजे से शुरु हुआ बवाल सात घंटे बाद रात नौ बजे बजे थमा।
दोपहर दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि बृज विहार चंदननगर में कुछ लोग जमा हो गए और हंगामा कर रहे हैं। पुलिस दोनों जगह पहुंच गई। इसके बावजूद पुलिस के सामने ही लोगों ने कबाड़ियों की दुकानों में तोड़फोड़ की। एक कबाड़ी के ई-रिक्शा में आग लगा दी। तोड़फोड़ और आगजनी के खौफ से आसपास के लोग दुकान बंद कर भाग गए।
इतना सब होता रहा लेकिन उस समय पुलिस सिर्फ तमाशबीन बनी रही। तोड़फोड़ और आगजनी कर रहे लोगों की मांग थी कि आरोपी को उनके हवाले किया जाए। वे लोग बैनर तैयार कराकर लाए थे। बैनरों पर लिखा था, दुष्कर्मी को फांसी दो। सूर्यनगर चौकी पर भी हंगामा कर जाम लगा दिया गया। इससे सूर्यनगर फ्लाईओवर और ब्रिज विहार पुलिया से रामप्रस्थ तक ट्रैफिक जाम हो गया। लगभग चार घंटे बवाल चला। पुलिस उन लोगों को यही समझाती रही कि कानून हाथ में मत लो। इसका उन पर कोई फर्क नहीं पड़ा।
छह बजे दमकल भी पहुंच गई। साथ ही पुलिस बल बढ़ गया। इसके बाद क्रुद्ध भीड़ वहां से चली गई। लेकिन, कुछ लोग चौकी के बाहर धरना देकर बैठ गए। उन्हें पुलिस की लाठियों का सामना करना पड़ा। हिंदू परिवार गौ रक्षक के राष्ट्रीय प्रभारी प्रदीप अरोड़ा ने बताया कि आरोपी पर कार्रवाई के लिए पुलिस पर दबाव बनाया गया। इसमें संस्था की ओर से शिव प्रताप सिंह, आशीष पाल और अवधेश सक्सेना शामिल रहे।

बलवा करने वालों पर केस दर्ज
पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र ने बताया कि जिन लोगों ने कानून हाथ में लेकर तोड़फोड़ और आगजनी की, उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वीडियो रिकार्डिंग कराई गई है। इससे उनके चेहरों की पहचान की जा रही है। सभी पर कार्रवाई होगी। इस मामले में पुलिस ने तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया। नामजद आरोपी को भी पकड़ लिया गया। इसके बावजूद कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। उन्हें चिन्हित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed