फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UP to Delhi Gate will be the Heavy Vehicle

यूपी गेट से दिल्ली आ जा सकेंगे हैवी व्हीकल

Thu, 12 May 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 12 May 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
UP to Delhi Gate will be the Heavy Vehicle
बस

महाराजपुर बार्डर से भारी वाहनों की एंट्री जल्द ही बंद हो जाएगी। हैवी व्हीकल (ट्रक-बसें) यूपी गेट के जरिए दिल्ली आ जा सकेंगे। कौशांबी में प्रवेश नहीं करेंगे। एनजीटी के आदेश पर बुधवार को कई विभागों के अधिकारियों ने डाबर तिराहे से महाराजपुर बॉर्डर तक निरीक्षण किया। दो लॉ हाईट बैरियर लगाने और एक जगह यू टर्न बनाने के लिए चिन्हित की।

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने बताया कि भारी वाहनों को रोकने के लिए साइट-4 का सौर ऊर्जा मार्ग का कट बंद किया जाएगा। कट से कुछ दूरी पर बॉर्डर से सटकर यू टर्न का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही एक लॉ हाईट बैरियर महाराजपुर पुलिस चौकी से पहले लगेगा, जिससे दिल्ली से कोई भी भारी वाहन महाराजपुर बॉर्डर से गाजियाबाद में प्रवेश नहीं कर सकेगा। यह वाहन यूपी गेट होते हुए डाबर तिराहा पहुंचेंगे। इसी तरह गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन भी यूपी गेट होते हुए आनंद विहार जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वाहनों को रोकने के लिए यू टर्न के पास लॉ हाईट बैरियर लगाया जाएगा। यह निर्णय जीडीए के अधिशासी अभियंता कप्तान सिंह, पीडब्ल्यूडी से एससी शर्मा, एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार, रोडवेज के आरएम पीके बोस, टीआई अनिल कुमार और कारवा के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने डाबर तिराहे से महाराजपुर बार्डर तक निरीक्षण करने के बाद लिया गया।

बता दें कि कौशांबी अपार्टमेंट रेजिडेंट वेलफेेयर एसोसिएशन (कारवा) ने एनजीटी में कौशांबी में बढ़ते प्रदूषण स्तर पर याचिका डाली थी, जिस पर एनजीटी ने लॉ हाईट बैरियर लगाने के निर्देश दिए थे।


कुछ अंदरूनी सड़कों पर हाईट बैरियर लगाए गए, लेकिन इसके बाद भी भारी वाहनों का आवागमन जारी रहा। कारवा ने दोबारा एनजीटी को समस्या से अवगत कराया और एनजीटी ने अधिकारियों को व्यवस्था सही करने के निर्देश दिए थे।

कौशांबी डिपो पर जाने वाली बसें लेंगी यूटर्न
कौशांबी डिपो पर जाने वाली बसें साइट चार में सौर उर्जा मार्ग में प्रवेश कर कौशांबी डिपो में प्रवेेश कर सकेंगी। इसके लिए यू टर्न बाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed