फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UP officials worked as agents of SP: Nandkishore Gurjar

यूपी के अधिकारियों ने सपा के एजेंट के रूप में किया काम : नंदकिशोर गुर्जर

Fri, 07 Jun 2024 03:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
UP officials worked as agents of SP: Nandkishore Gurjar
लोनी। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सीट कम आने पर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने यूपी के अधिकारियों पर ठीकरा फोड़ा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने सपा के एजेंट के रूप में काम किया। उन्होंने नाम ना लेते हुए पार्टी के कुछ नेताओं पर भी आरोप लगाए हैं। विधायक ने पार्टी आला कमान को अवगत कराया है। जानबूझकर क्षत्रिय और कुर्मी समाज के लोगों को भड़काने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


विधायक का आरोप है कि आंबेडकरनगर में सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा के घर पुलिस को साजिश के तहत भेजा गया। जिससे कुर्मी समाज के लोग भाजपा के खिलाफ जाएं। राजा भैया को जानबूझकर उकसाया गया। जिसके कारण करीब 10 सीटों पर फर्क पड़ा। उन्होंने कहा कि राजा भैया को छेड़ने की क्या जरूरत थी। क्षत्रियों को भाजपा के खिलाफ करने के लिए मोटा पैसा खर्च किया गया। गाजियाबाद के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों की साजिश की वजह से भाजपा के डेढ़ लाख वोट नहीं पड़े। कुछ भाजपा वोटरों पर मुचलके की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि इन सभी बातों को लेकर उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों को समय पर अवगत कराया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी मिलने की कोशिश की। लेकिन मुख्यमंत्री चुनाव में व्यस्त थे। प्रधानमंत्री की वाहवाही न हो जाए इस वजह से किसान आंदोलन को हवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed