{"_id":"5ffd7b17a04af65c0a1ec36f","slug":"up-governor-anandi-ben-patel-visits-khurja-bulandshahr-inspects-pottery-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुर्जा पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, पॉटरी फैक्टरी का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुर्जा पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, पॉटरी फैक्टरी का किया निरीक्षण
Tue, 12 Jan 2021 04:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर (खुर्जा)
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर (खुर्जा)
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 12 Jan 2021 04:04 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने किया खुर्जा का दौरा
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को पॉटरी नगरी यानी बुलंदशहर के खुर्जा पहुंची। यहां पीडब्लूडी के गेस्टहाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह 10:16 पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल खुर्जा के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पहुंची। जहां डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने अगवानी की। जिसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। नगर के जेवर अड्डा चौराहा, अस्पताल रोड, पहासू अड्डा चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात रहे। निर्धारित मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाते हुए पुलिस ने अन्य लोगों के लिए रूट डायवर्ट किया है।
विज्ञापन
जिसके बाद 10.54 बजे राज्यपाल जेवर रोड स्थित नीलकंठ पॉटरी में ओडीओपी उत्पाद का निरीक्षण करने पहुंची। इसके बाद 11.35 बजे वह मिन्हास फैक्टरी पहुंची। इसके बाद गेस्टहाउस पहुंचकर प्रगतिशील किसानों से वार्ता की। वार्ता के बाद राज्यपाल अलीगढ़ रवाना हो गईं।