{"_id":"6205f05b5284a9091e734def","slug":"up-garhmukteshwar-roadways-bus-canter-collides-each-other-two-including-woman-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़मुक्तेश्वर: रोडवेज बस और कैंटर की भिड़ंत में महिला समेत दो की मौत, घंटों तक मचती रही चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़मुक्तेश्वर: रोडवेज बस और कैंटर की भिड़ंत में महिला समेत दो की मौत, घंटों तक मचती रही चीख-पुकार
Fri, 11 Feb 2022 10:51 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:51 AM IST
सार
सीओ पवन कुमार ने बताया कि हादसे में महिला समेत कैंटर चालक की मौत हुई है। जिनकी शिनाख्त के लिए पुलिस प्रशासन के प्रयास में जुटे हैं जल्द ही दोनों मृतकों की शिनाख्त हो जाएगी इसके अलावा भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गढ़मुक्तेश्वर में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गुरुवार की देर रात को रोडवेज बस और टैंकर की भिड़ंत में बस में सवार करीब 20 यात्री घायल हो गए, वहीं कैंटर चालक की मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा बस में सवार एक महिला की भी मौत हुई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गंभीर रूप से घायल पांच घायलों को मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रोहिलखंड डिपो रोडवेज बस दिल्ली से चलकर मुरादाबाद की तरफ जा रही थी, जैसे ही चालक ने बस को टोल प्लाजा पर किया तो अचानक बस अनियंत्रित होकर हाईवे की दूसरी तरफ पहुंच गई। उसी वक्त मुरादाबाद की तरफ से आ रहे कैंटर की रोडवेज बस से भिड़ंत हो गई, जिसमें कैंटर चालक और बस में सवार ही एक महिला यात्री की मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके अलावा बस में सवार करीब 20 यात्री भी घायल हो गए। इतनी ही देर में हादसे में घायल हुए यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स एवं डीएम अनुज सिंह एसपी दीपक भूकर ने घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन
इस बीच पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बस मे फंसे घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला। पुलिस ने कैंटर चालक समेत महिला मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करीब एक घंटे तक पुलिस हादसे में घायलों को उपचार दिलाने के लिए मशक्कत करती दिखाई दी।
सीओ पवन कुमार ने बताया कि हादसे में महिला समेत कैंटर चालक की मौत हुई है। जिनकी शिनाख्त के लिए पुलिस प्रशासन के प्रयास में जुटे हैं जल्द ही दोनों मृतकों की शिनाख्त हो जाएगी इसके अलावा भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।