फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UP deputy CM Dinesh Sharma in Muradnagar says in Yogi government goons and mafias leaving state terror

मुरादनगर: डिप्टी सीएम शर्मा बोले- योगी आदित्यनाथ सरकार में माफिया व गुंडे कर रहे पलायन

Sat, 25 Dec 2021 03:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 25 Dec 2021 03:15 PM IST
सार

दिनेश शर्मा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में 4.5 साल में वेस्ट यूपी की दिशा-दशा ही बदल दी है। पहले गाजियाबाद की पहचान जाम के रूप में होती थी, लेकिन अब विकास के रूप में...

विज्ञापन
UP deputy CM Dinesh Sharma in Muradnagar says in Yogi government goons and mafias leaving state terror
डिप्टी सीएम को ज्ञापन देती श्मशान घाट हादसे की पीड़ित महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित हंस इंटर कॉलेज परिसर में जन सेवा यात्रा के स्वागत के दौरान एक रैली आयोजन किया गया। रैली को उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने संबोधित किया। इस मौके दिनेश शर्मा ने कहा कि, यूपी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी उपयोगी साबित हुए हैं। उन्होंने कहा जब सपा की सरकार होती तो अपराध चरम था, महिलाओं से दुराचार बढ़ा था।

विज्ञापन


दिनेश शर्मा ने आगे कहा कि, हमें सपा सरकार में हुआ कैराना का पलायन नहीं भूलना चाहिए। लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार की पहचान विकास ,एक्सप्रेस, वे रूप में हुआ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर ऐतिहासिक कार्य किया है। मोदी व योगी के कार्याकाल में ही राम मन्दिर का निर्माण हो रहा हैं।
विज्ञापन


योगी-मोदी ने वेस्ट यूपी की दशा-दिशा ही बदल दी
योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में 4.5 साल में वेस्ट यूपी की दिशा-दशा ही बदल दी है। पहले गाजियाबाद की पहचान जाम के रूप में होती थी, लेकिन अब विकास के रूप में। पूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता चोधरी चरण सिंह के सपने को भाजपा पूरा कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली सरकारों में एक माफिया कब्जा कर लेते थे। लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार में माफियो के मकान गिराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही 75 जिलों में मेडिकल कालेज बन जाएगा। भाजपा ने नकली माफियों पर अंकुश लगाया हैं। भाजपा सरकार में युवाओं को अब रोजगार मिल रहा हैं।


डिप्टी सीएम ने कहा, कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ता ही जमीन पर काम कर रहे थे और विपक्ष के नेता अपने घरों में बन्द थे। मोदी जी वैक्सीन कहने वाले, अब लाइन में लगकर वैक्सीन लगवा रहे हैं। योगी जी उन लोगों के लिए अन उपयोगी है, जो माफिया, गुंडा, बलात्कार करने वाले हैं। पहले कावड़ यात्रा रोक दी जाती थी, लेकिन योगी आदित्यनाथ सरकार में कावड़ यात्रा पर हेलीकाप्टर से फूल बरसाए जाते हैं। रैली को केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह, मोहित बेनीवाल, मेयर आशा शर्मा, संजीव त्यागी, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, सांसद अनिल अग्रवाल ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed