फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   विद्युत उपभोक्ताओं के लिए खोले गए टीएचए के सब-स्टेशनों पर काउंटर

विद्युत उपभोक्ताओं के लिए खोले गए टीएचए के सब-स्टेशनों पर काउंटर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
विद्युत उपभोक्ताओं के लिए खोले गए टीएचए के सब-स्टेशनों पर काउंटर
- बिल भुगतान से वसूली बढ़ाने के लिए खोले सभी स्टेशनों में काउंटर - काउंटरों पर विद्युत कर्मियों को दिए गए सैनिटइजर और मास्क लगाने के निर्देश - राजेंद्र नगर, वैशाली, वसुंधरा इंदिरापुरम, साहिबाबाद क्षेत्र के लिए एससी ने दिए निर्देश
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। लॉकडाउन में विद्युत बिल के जरिए करोड़ों रुपये का राजस्व ना मिलने से चिंतित शासन ने अब बिलिंग कराने के साथ उपभोक्ताओं की समस्याएं सुलझाने के भी निर्देश दिए हैं। सोमवार से टीएचए के तमाम सब-स्टेशनों में कैश और समाधान के काउंटर खोल दिए गए हैं। सोशल डिस्टेंस बनाने के लिए स्टेशन परिसर में एक-एक मीटर की दूरी पर गोले भी बनाए गए हैं। वहीं, काउंटर के कर्मियों को मास्क और सैनिटाइजर भी लगाने के निर्देश एसडीओ स्तर से दिए गए हैं। 
विज्ञापन
राजेंद्र नगर क्षेत्र के एक्सईएन राजीव आर्य ने बताया कि सर्किल के पांचों सब-स्टेशनों में कैश काउंटर खोल दिए गए हैं। जिसमें उपभोक्ता आकर आसानी से बिल जमा कर सकता है। इसमें महज पांच से दस सेकंड का समय लगेगा। सभी सब-स्टेशनों में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले भी बनाए गए हैं। जिसमें उपभोक्ताओं को खड़े होकर बिल भुगतान कराने की अपील की जाती है। जबकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए सब-स्टेशन परिसर में नोटिस भी चस्पा किया गया है। राजीव आर्य के मुताबिक, उपभोक्ताओं के लिए कैश काउंटर सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक ही खोला जाएगा। वैशाली सब-स्टेशन के एसडीओ शशांक शुक्ला का कहना है कि सब-स्टेशन में शनिवार से ही काउंटर खोल दिए गए थे। क्यूंकि, उपभोक्ताओं को समस्याओं के समाधान के साथ-साथ बिल भुगतान भी करना था। इसके अलावा उपभोक्ताओं को ऑनलाइन पेमेंट कराने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। उनका दावा है कि लॉकडाउन के दौरान सब-स्टेशन में सबसे अधिक 50 प्रतिशत ऑनलाइन पेमेंट उनके क्षेत्र के लोगों ने की। इससे सब-स्टेशन में उपभोक्तओं की भीड़ भी नहीं लगी। उधर, मोहन नगर सब-स्टेशन के एसडीओ प्रभात कुमार ने भी काउंटर खोलने के निर्देश जारी बिल भुगतान की प्रक्रिया शुरू करा दी है। सोमवार को अर्थला, मोहन नगर समेत अन्य कालोनियों के उपभोक्ता बिल जमा करने पहुंचे। वहां सबसे पहले उपभोक्ताओं को सैनिटाइजर से हाथ सैनिटाइज कराए इसके बाद मुंंह पर मास्क लगाने के लिए कहा गया। जिसमें सभी उपभोक्ताओं का काफी योगदान मिला।  ---------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed