फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Unscrupulous miscreants firing indiscriminately on one family one dead three in critical condition

बुलंदशहर: बेखौफ बदमाशों ने एक परिवार पर की अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, गनर समेत तीन की हालत नाजुक

Sun, 21 Mar 2021 06:50 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 21 Mar 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
Unscrupulous miscreants firing indiscriminately on one family one dead three in critical condition
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
यूपी के बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र के धनौरा गांव में बेखौफ बदमाशों ने रविवार को पुलिस सुरक्षा के बीच घर से निकले एक परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गए। गोलीकांड में पिता-पुत्र, गनर और एक तमाशबीन गंभीर रूप से घायल हुए। सभी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान एक शख्स की मौत हो गई। 
विज्ञापन


वारदात के बाद मेरठ जोन आईजी, एडीजी, एसएसपी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। रविवार को धर्मपाल अपने बेटे संदीप, जितेंद्र, गनर विश्वेंद्र के साथ कार से खेतों की तरफ गए थे। गाड़ी जैसे ही जेवर मार्ग पर गांव के बाहर पहुंची, तभी सामने से आए कार व बाइक सवार करीब 10 बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा के लिहाज से धर्मपाल परिवार को दिए गनर ने भी फायरिंग शुरू की। लेकिन बदमाश भारी पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed