फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   unknown vehicle broke boom of railway gate crossing in Pilkhuwa

UP: रेलवे फाटक पर टला हादसा, अज्ञात वाहन ने तोड़ा बूम, कर्मचारियों की सतर्कता से बची कई लोगों की जान

Thu, 05 Jun 2025 06:52 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा
संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 05 Jun 2025 06:52 PM IST
सार

पिलखुवा इलाके में आज एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। जहां रेलवे क्रॉसिंग पर लगे रेलवे बूम को एक अज्ञात वाहन ने तोड़ दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने ट्रेन को सुरक्षित निकाला।

विज्ञापन
unknown vehicle broke boom of  railway gate crossing in Pilkhuwa
अज्ञात वाहन ने तोड़ा रेलवे फाटक के बूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात जीएस अस्पताल के पास स्थित रेलवे फाटक पर उस समय अफरातफरी मच गई। जब एक अज्ञात वाहन ने जल्दबाजी में निकलने के चक्कर में रेलवे फाटक के बूम तोड़ दिया।

विज्ञापन


टक्कर से बूम टूटकर अलग जा गिरा। गेटमैन की सूचना पर रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तत्काल इमरजेंसी बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की आवाजाही रोकी। इसके बाद और सतर्कतापूर्वक ट्रेन को निकाला गया।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, घटना बुधवार रात करीब 12 बजे की है। रेलवे गेटमैन ट्रेन के आने की सूचना पर बूम गिरा रहा था। तभी किसी वाहन ने तेजी से निकलने के चक्कर में बूम को तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेटमैन की सूचना पर तुरंत ही रेलवे कर्मचारी अजीत कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बिना ट्रेन को रुकवाये हुए इमरजेंसी बैरिकेडिंग लगाकर ट्रेन को सुरक्षित निकाल लिया गया। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। फाटक की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है।

हालांकि आरपीएफ को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed