{"_id":"59468ffd4f1c1b65608b46b7","slug":"unipole-again-corporation-to-cut-off-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर लगे अवैध यूनिपोल, आज से काटेगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर लगे अवैध यूनिपोल, आज से काटेगा निगम
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
अवैध होर्डिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। विज्ञापन फर्म संचालक नगर निगम अफसरों पर हावी होने लगे हैं। अभियान चलाकर नगर निगम ने दिसंबर-जनवरी में जिन यूनिपोल को काट दिया था, वह अब फिर से लग गए हैं। अवैध यूनिपोल के इस धंधे में सिर्फ बीओटी फर्म संचालक ही नहीं हैं बल्कि ऐसे लोग भी हैं, जिनके पास निगम से अनुमति भी नहीं हैं।
विज्ञापन
अब नगर निगम सोमवार से एक बार फिर अभियान चलाकर अवैध यूनिपोल काटकर शहर को साफ कराने की तैयारी कर रहा है। बीओटी फर्मों ने शहर में स्वीकृति से ज्यादा संख्या में यूनिपोल लगा रखे हैं। यही नहीं कैंटीलीवर की अनुमति लेकर यूनिपोल भी लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
हालात ऐसे हैं कि एक-एक सड़क को तीन-तीन बीओटी फर्म को दे दिया गया है। इसकी वजह से गाजियाबाद अब विज्ञापनों का शहर कहलाने लगा है। सबसे ज्यादा विज्ञापन मेरठ रोड, हापुड़ रोड, अंबेडकर रोड और जीटी रोड पर लगे हैं।
विज्ञापन
अब नए नगरायुक्त चंद्रप्रकाश सिंह ने अवैध विज्ञापनों पर सख्ती की है। उन्होंने बीओटी प्रभारी डीके सिन्हा को अवैध यूनिपोल हटाने के निर्देश दिए हैं। अपर नगरायुक्त व बीओटी प्रभारी डीके सिन्हा का कहना है कि सोमवार से बड़े स्तर पर यूनिपोल हटाने का अभियान चलाया जाएगा।