फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Unipol then dropped, NH-24 jam

फिर गिरा यूनिपोल, एनएच-24 जाम

Tue, 07 Jun 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 07 Jun 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Unipol then dropped, NH-24 jam
unipol - फोटो : अमर उजाला

यूनिपोल गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को एनएच-24 पर एक यूनिपोल गिर गया, जिसकी चपेट में आकर रिटायर्ड नेवी अफसर की कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि वह बच गए। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन


घटना दोपहर करीब दो बजे की है। यह यूनिपोल (साइनेज गेट एंट्री) कोलंबिया एशिया अस्पताल से कुछ दूरी पर हापुड़ की ओर जाने वाली रोड पर लगा था। वाहनों की काफी आवाजाही थी। अचानक यूनिपोल का एक हिस्सा गिर गया, जिसकी चपेट में विजयनगर निवासी रिटायर्ड नेवी अफसर मुनीष कुमार की कार आ गई।
विज्ञापन


कार का आगे का हिस्सा डैमेज हो गया। मुनीष बाल-बाल बचे। इस दौरान वाहन वाहन रुक गए, जिससे जाम लग गया। सूचना पर कविनगर पुलिस पहुंची और यूनिपोल को हाईवे से हटाया। करीब आधा घंटे बाद यातायात सामान्य हुआ। बता दें कि इससे पहले भी पांच यूनिपोल गिर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरी तरफ, साइनेज (दिशा सूचक) पर अवैध रूप से लोगों ने शुभकामना संदेश लगाए हुए हैं, जिससे साइनेज ढक गए हैं। इस यूनिपोल पर भी शुभकामना संदेश लिखे हुए थे। ऐसे तमाम साइनेज सड़कों पर पटे पड़े हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है।


जानलेवा बने यूनिपोल
30 मई- विजयनगर में सम्राट चौक के पास गिरा यूनिपोल
23 मई- राजनगर एक्सटेंशन में गिरे दो यूनिपोल, लगा जाम
12 मई- सिहानी गेट एसएचओ की जिप्सी पर गिरा यूनिपोल, दो जख्मी
05 मई- जीटी रोड पर यूनिपोल गिरा, 10 लोग घायल
---
‘आंशका है कि कोई भारी वाहन यूनिपोल से टकराया है, जिससे यह हादसा हुआ। इसकी जांच कराई जाएगी। शुभकामना संदेश बिना परमिशन के लगा दिए जाते हैं, सूचना पर मिलने पर इन्हें हटाया जाता है। इस संबंध में नगर निगम को भी पत्र लिखा गया है। ’   - एपी सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी एनएच डिवीजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed