फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Under the pretense of cleaning, the retired engineer's wife was taken away with her jewellery.

Ghaziabad News: साफ करने का झांसा देकर सेवानिवृत्त इंजीनियर की पत्नी के गहने लेकर हुए फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Under the pretense of cleaning, the retired engineer's wife was taken away with her jewellery.
गाजियाबाद। शहर की पॉश कॉलोनी राजनगर के सेक्टर पांच में रहने वाले केंद्रीय लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर की पत्नी से गहने साफ करने का झांसा देकर दो टप्पेबाज सोने के कंगन लेकर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे एसीपी कविनगर और थाना प्रभारी ने मौके का निरीक्षण कर सीसीटीवी खंगाले।
विज्ञापन

एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि राजनगर के सेक्टर पांच में सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर एमके अग्रवाल की 63 वर्षीय पत्नी निशा अग्रवाल व बेटा अनुज अग्रवाल साथ रहते हैं। सोमवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे निशा अग्रवाल मकान के बाहर टहल रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे और खुद को पीतल, तांबे और सोने-चांदी के जेवर साफ करने वाला बताया। निशा अग्रवाल उन्हें मकान के अंदर ले गईं। दोनों टप्पेबाजों ने निशा अग्रवाल को बताया कि उनके हाथों में सोने के दो कड़े गंदे हो गए हैं। वह उन्हें भी साफ कर देते हैं। झांसे में आईं निशा ने कंगन उतारकर उन्हें दे दिए। उन्होंने कटोरे में पानी भरकर एक रसायनिक पदार्थ के साथ कंगन भी डाल दिए और बुजुर्ग को कटोरे को गैस पर रखकर पानी को गर्म करने के लिए। इस बीच टप्पेबाजों ने कड़े कटोरे से निकाल लिए और वहां से फरार हो गए। बुजुर्ग को कटोरे में कंगन नहीं मिलने पर वारदात की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई। कविनगर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से पूछताछ कर सीसीटीवी खंगाले। एसीपी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed