{"_id":"61ab86529ecb13551144129c","slug":"uncontrollable-car-overturned-after-hitting-a-tree-in-hapur-two-youths-died-in-the-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़: धौलाना में बेकाबू कार पेड़ से टकराकर पलटी, हादसे में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़: धौलाना में बेकाबू कार पेड़ से टकराकर पलटी, हादसे में दो युवकों की मौत
Sat, 04 Dec 2021 08:46 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, धौलाना/हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, धौलाना/हापुड़
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 04 Dec 2021 08:46 PM IST
सार
पिलखुवा-धौलाना मार्ग स्थित गेस्ट हाउस के मोड़ पर एक कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के धौलाना थाना इलाके में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पिलखुवा-धौलाना मार्ग स्थित गेस्ट हाउस के मोड़ पर एक कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप में घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में लहूलुहान हुए दोनों युवकों को निकाला।
जिनमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे घायल को उपचार के लिए सीएचसी धौलाना अस्पताल भेजा गया। जहां उसने भी दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, ग्राम अतरौली निवासी सुशील की पत्नी मिथलेश अपने चाचा राजवीर सिंह की अरिष्टी में शामिल होने अपने मायका ग्राम दौलतपुर ढीकरी आई थी।
विज्ञापन
अरिष्ठी कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मिथिलेश के देवर मनोज का बेटा मिलन उर्फ बिल्लू निवासी अतरौली अपनी बुआ के बेटे विपिन पुत्र रमेश निवासी ग्राम कासन भौड़ा, थाना मानेसर, जिला गुरुग्राम हरियाणा के संग मिथलेश को वापस लेने कार से दौलतपुर ढीकरी जा रहा था।
जैसे ही कार गेस्ट हाउस के मोड़ पर पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और सड़क किनारे जा पलटी। कार सवार दोनों युवक कार में फंसे रहे। इसी दौरान एक बाइक सवार ने कार के अंदर दो युवकों को पड़े देखा तो शोर मचाया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस को फोन किया लेकिन काफी देरी से पहुंची एंबुलेंस के चलते एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे घायल युवक ने पुलिस को बताया कि वह अतरौली से दौलतपुर ढीकरी अपनी ताई मिथलेश को लेने जा रहे थे।
इसी दौरान कार पेड़ से टकराकर पलट गई। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से धौलाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए भिजवाया। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। सड़क दुर्घटना में मौत का शिकार हुए युवको की मौत पर कोहराम मचा है।