फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Uncle raped the girl, kept her body in a sack and threw it in the drain

Ghaziabad News: चाचा ने दुष्कर्म कर ली बच्ची की जान, शव को बोरे में बंद कर नाले में फेंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Uncle raped the girl, kept her body in a sack and threw it in the drain
साहिबाबाद। लिंक रोड के महाराजपुर क्षेत्र में पांच साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के बाद शव को प्लास्टिक के बोरे में बंद कर नाले में फेंक दिया गया। 15 जनवरी की इस वारदात का पुलिस ने शनिवार को खुलासा करते हुए बच्ची के रिश्ते के चाचा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक स्कूल बस में परिचालक है। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद उस पर शक हुआ।
विज्ञापन

एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी शहर से भागने की फिराक में था। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। कौशांबी बस अड्डे के पास उसने पुलिस को देखते ही गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में पकड़कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के रहने वाले आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह स्कूल बस में ही सोता था। 15 जनवरी की रात वह महाराजपुर क्षेत्र में बस खड़ी कर निकला ही था कि उसे भतीजी नजर आई। वह घर से उसके पीछे आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल बस में किया दुष्कर्म : उसने बच्ची को मोबाइल पर गेम खिलाने और 100 रुपये देने का लालच दिया। इसके बाद बस के अंदर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने बताया कि दुष्कर्म के दौरान बच्ची पहले चीखी और फिर बेहोश हो गई। इस पर उसे लगा कि वह फंस सकता है। उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद प्लास्टिक के कट्टे में शव को डाल लिया और थोड़ी दूर ले जाकर नाले में फेंक दिया।

मां के दूसरे पति का भाई है आरोपी : बच्ची के पिता दूसरी शादी करने के बाद मुंबई में रहते हैं। मां ने भी कुछ समय पहले दूसरी शादी कर ली थी। आरोपी बच्ची की मां के दूसरे पति का ममेरा भाई है। दूसरे पति से कुछ विवाद की वजह से बच्ची अपनी मां के साथ न रहकर नानी के घर पर रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed