फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Uncle, nephew wrangling, merchants in the state government '

‘चाचा भतीजे में तकरार, सूबे में सौदागरों की सरकार’

Sat, 22 Oct 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 22 Oct 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Uncle, nephew wrangling, merchants in the state government '
भाजपा - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में सौदागरों की सरकार है। पद के लिए चाचा-भतीजे में तकरार चल रही है। सपा और बसपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। एक के राज में भ्रष्टाचार का बोलबाला है तो दूसरे में जंगलराज छाया रहा। परिवर्तन यात्रा के माध्यम से सपा और बसपा को बेनकाब किया जाएगा।
विज्ञापन


 अरुण सिंह ने ये बातें शनिवार को पार्टी के महानगर कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि इस बार सत्ता से सपा का जाना और भाजपा का आना तय है। प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं। विकास के मुद्दे पर ही भाजपा चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि करोड़ों हिंदुओं की तरह भाजपा भी चाहती है कि अयोध्या में राम मंदिर बने, हालांकि पार्टी के चुनावी मेनिफेस्टो में मंदिर मुद्दा नहीं होगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व से परेशान होकर रीता बहुगुणा भाजपा में शामिल हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय महामंत्री ने देर शाम मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान भारतीय जनहित पार्टी के अध्यक्ष राजदीप त्यागी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।


इसी के साथ उनकी पार्टी का भी भाजपा में विलय हो गया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा, मेयर अशु वर्मा, सतेंद्र सिसोदिया, प्रदीप चौधरी, राजीव अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed