फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Uncle misdeed with minor niece she became four months pregnant in sahibabad

पीड़िता के मां-बाप की हो चुकी है मौत: ताऊ ने नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म, पेट में हुआ दर्द तो थी गर्भवती

Mon, 13 May 2024 10:36 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 13 May 2024 10:36 PM IST
सार

पति की गंदी हरकत के बारे में सुनकर वह शालीमार गार्डन पहुंची और दुष्कर्म की शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि आरोपी ताऊ को तत्काल शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Uncle misdeed with minor niece she became four months pregnant in sahibabad
ताऊ ने 14 साल की भतीजी को पालने के दौरान कई बार दुष्कर्म किया - फोटो : freepik.com

विस्तार

गाजियाबाद स्थित शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र में ताऊ ने 14 साल की भतीजी को पालने के दौरान कई बार दुष्कर्म किया। उसकी गंदी हरकत से भतीजी चार महीने की गर्भवती हो गई है। शुक्रवार को स्कूल में पढ़ाई के दौरान उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टर से अल्ट्रासाउंड कराने पर सगी ताई को भतीजी के गर्भवती होने का पता चला। डॉक्टर ने नाबालिग को घर भेज दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी ताऊ को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की।

विज्ञापन

यहां एक कॉलोनी में रहने वाला युवक पत्नी के साथ रहता है। वह दिल्ली के मेंटल अस्पताल में माली का काम करता है। उसकी पत्नी ने पुलिस को शिकायत दी कि कई साल पहले देवर और देवरानी की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई थी। देवर की छोटी बेटी को पालने का जिम्मेदारी उन्होंने ली थी। वह मां की तरह भतीजी का पालन पोषण कर रही थीं। अब 14 वर्षीय भतीजी एक निजी स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ाई करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार 10 मई को वह स्कूल में पढ़ाई करने गई थी। दोपहर में अचानक भतीजी के पेट में दर्द होने लगा। स्कूल प्रबंधन ने परिजनों को सूचना देकर बुलाया। वह भतीजी को तुरंत पास में डॉक्टर के पास ले गईं। वहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद अल्ट्रासाउंड किया जिसमें नाबालिग भतीजी चार माह की गर्भवती निकली। इतना सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। 

विज्ञापन

बाद में उन्होंने गंदे काम के बारे में पूछा तो भतीजी ने कहा कि दिसंबर 2023 से ताऊ उसके साथ गंदा काम करता है। कई बार उसने विरोध करने का प्रयास किया तो आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे दी। गर्भवती होने के बारे में उसे कुछ पता नहीं है। 

पति की गंदी हरकत के बारे में सुनकर वह शालीमार गार्डन पहुंची और दुष्कर्म की शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि आरोपी ताऊ को तत्काल शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग के स्वास्थ्य के बारे में लगातार महिला पुलिसकर्मी वादी पक्ष के सम्पर्क में हैं। किशोरी को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed