फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   umas summar trouble people ghaziabad

बढ़ी उमस भरी गर्मी, कूलर की हवा भी नहीं दे रही गर्मी से राहत 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
umas summar trouble people ghaziabad
बढ़ी उमस भरी गर्मी, कूलर की हवा भी नहीं दे रही गर्मी से राहत  - अस्पताल में बढ़ने लगी मरीजों की संख्या - बारिश न होने से लोग परेशान  माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। पिछले एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी से हर वर्ग के लोग परेशान हैं। बारिश न होने से कूलर की हवा भी लोगों को राहत नहीं दे रही है। धूप व उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। सुबह के सात बजे धूप निकलने के चलते लोग घरों से निकलने में संकोच कर रहे थे। दिन में जिले का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहा है। कड़ी धूप होने के चलते सोमवार को जो लोग घरों से बाहर निकले व छांव ढूंढते हुए दिखाई दिए। उमस भरी गर्मी से अस्पताल में बुखार, गले में दर्द, खुजली, सिर दर्द व बेचैनी के मरीज बढ़ रहे हैं।  कृषि एवं मौसम वैज्ञानिक डॉ एस बी सिकेरा का कहना है कि आने वाले 5 दिनों में बारिश होने की संभावना है। पूर्वांचल में लगातार पिछले कई दिनों से हो रही बारिश और पश्चिम में तेज धूप के कारण जिले में उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। घर में बैठे लोग भी इस गर्मी से काफी परेशान हो रहे हैं।बार-बार बिजली आने जाने से भी लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बीते कई दिन से बारिश न होने से लोग परेशान हैं। पांच दिन से मौसम में काफी बदलाव आया है। तीखी धूप निकलने से गर्मी बढ़ गई। वातावरण में आर्द्रता 54 फीसदी होने के साथ ही न्यनूतम तापमान भी 30 डिग्री है।  उमस होने से सुबह से ही लोग पसीने से तर बतर रहे। सुबह होते ही लोगों का सुकून छिन जाता है। कड़ी धूप से जहां दो मिनट भी सड़क पर रुक पाना मुश्किल हो रहा है, वहीं घरों व कार्यालयों में भी लोग उमस भरी गर्मी के चलते चैन की सांस नहीं ले पा रहे हैं। दिन भर गर्मी में उबलने के साथ रात को भी लोगों की परेशानियां कम नहीं हो पा रही हैं। सबसे अधिक परेशानियां तो महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों की है जो उमस भरी गर्मी में किसी तरह कोरोना से बचने के लिए घर के अंदर कैद हैं। फिजीशियन डा.  अंशुल वार्ष्णेय का कहना है कि इस गर्मी में खाने-पीने में सावधानी रखना जरूरी है। इसलिए हर उम्र के लोगों को खाने-पीने में सतर्क रहना चाहिए।  - हरी सब्जी व सलाद का प्रयोग करें।  - तली-भुनी चीजों का प्रयोग कम से कम करें।  - फ्रिज में रखी हुई चीजें खाने से बचें।  - नियमित योग करें।  - दो बार नहाएं जरूर - बासी व खटटी चीजों का प्रयोग करने से बचें।  - डिब्बा बंद व जूस पीने के बजाए फलों का सेवन करें।  --------------------- आशुतोष यादव 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed