{"_id":"66bbca5d1643ae834a0d8496","slug":"two-youths-riding-a-bike-while-making-a-reel-entered-a-canter-serious-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-441602-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रील बना रहे बाइक सवार दो युवक कैंटर में घुसे, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रील बना रहे बाइक सवार दो युवक कैंटर में घुसे, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती
Wed, 14 Aug 2024 02:34 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 02:34 AM IST
सार
मसूरी थाना क्षेत्र में एनएच-9 पर मंगलवार को स्पोर्ट्स बाइक सवार शारिक और उसके दोस्त रील बनाते समय आगे खड़े टैंकर से जा टकराए। कैंटर का टायर पंक्चर हो गया था। कैंटर चालक टायर बदल रहा था।
विज्ञापन
Ghaziabad Accident
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
मसूरी थाना क्षेत्र में एनएच-9 पर मंगलवार को स्पोर्ट्स बाइक सवार शारिक और उसके दोस्त रील बनाते समय आगे खड़े टैंकर से जा टकराए। कैंटर का टायर पंक्चर हो गया था। कैंटर चालक टायर बदल रहा था। हादसे में शारिक और कैंटर चालक घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शारिक व उसका दोस्त मसूरी के रहने वाले हैं। शारिक नाहल निवासी अब्दुल रहमान से उसकी बाइक मांगकर लाए थे। इसके बाद शारिक अपने दूसरे दोस्त के साथ हाईवे पर रील बनाने लगे। इसी दौरान जेल चौकी के पास उनकी बाइक तेज रफ्तार में आगे खड़े कैंटर में घुस गई।
विज्ञापन
हादसे में बाइक के दो टुकड़े हो गए और शारिक के सिर में गंभीर चोट आई है। शारिक और कैंटर चालक को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं मिली है। जानकारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन