फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two youths fell into the drain, one dead and the other serious

Ghaziabad News: दो युवक नाले में गिरे, एक की मौत दूसरा गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Two youths fell into the drain, one dead and the other serious
मोदीनगर। बिसोखर गांव में बृहस्पतिवार को टहलते समय दो दोस्त नाले में गिर गए। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद दोनों को नाले से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गांव बिसोखर निवासी इस्तकार 18 वर्ष पुत्र नूर मोहम्मद, अनमोल, लुकमान, सलमान और आमिर बृहस्पतिवार को सिखैड़ा की तरफ नाले किनारे टहल रहे थे। कुछ दूर चलने के बाद इस्तकार व आमिर फिसलकर नाले में गिर गए। ओवर फ्लो चल रहे नाले में दोनों युवक डूबने लगे। दोनों को डूबते देख अनमोल, लुकमान और सलमान सहित कई लोगों ने बचाने के लिए नाले में छलांग लगा दी। चिकित्सकों ने इस्तकार को मृत घोषित कर दिया जबकि आमिर की हालात गंभीर बनी हुई है। इस्तकार की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। रात तक पुलिस परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए राजी करने का प्रयास करती रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed