{"_id":"695d512f605f7eceba0d0088","slug":"two-youths-died-in-separate-road-accidents-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-797456-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की शाम दो अलग-अलग सड़क हादसों दो लोगों की मौत हो गई। लालकुआं पुल के ऊपर सवारी का इंतजार कर रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
जबकि दूसरा हादसा एनएच-नौ पर हुआ। बाइक असंतुलित होने से तीन युवक सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। इनमें से युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि दिल्ली मेरठ नेशनल हाईवे पर विजयनगर की ओर से लालकुआं जा रहे युवकों की बाइक सवार असंतुलित होकर बीकानेर बिल्डिंग के सामने सड़क पर गिर गई। बाइक पर दो युवक और एक किशोर सवार थे। तीनों को घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान कार्तिक(20) निवासी ग्राम चित्सोना, थाना बीबीनगर जनपद बुलंदशहर की मौत हो गई। जबकि अन्य दोनों युवक मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। उधर दूसरा हादसा मंगलवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे हुआ।
दिल्ली से आए चंद्रप्रकाश(46) निवासी डूंगरगढ़ बीकानेर राजस्थान लालकुआं पुल के ऊपर सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी औरान अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।