फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two youths cheated of Rs 9.60 lakh in the name of getting New Zealand visa

Ghaziabad News: न्यूजीलैंड का वीजा दिलाने के नाम पर दो युवकों से 9.60 लाख की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two youths cheated of Rs 9.60 lakh in the name of getting New Zealand visa
कौशांबी। पंजाब के बठिंडा निवासी गुरविंदर सिंह और उनके भाई को न्यूजीलैंड का वीजा दिलाने के नाम पर तीन लोगों ने 9.60 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने वैशाली सेक्टर एक स्थित कंसल प्लाजा के बेसमेंट में जय टूर एंड ट्रेवल्स के नाम से कार्यालय खोला था। साथ ही फेसबुक के जरिए युवकों को जाल में फंसाया। ठगी करने के बाद आरोपी कार्यालय बंद करके भाग गए। गुरविंदर सिंह की तहरीर पर कौशांबी पुलिस ने ठगी करने वाले आशुतोष कुमार, अजय राज विश्वकर्मा और पप्पू नाम के तीन व्यक्तियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


गुरविंदर सिंह ने बताया कि वह भटिंडा स्थित एक फैक्टरी में इलेक्ट्रीशियन हैं। करीब चार महीने पहले उन्होंने फेसबुक पर बने जय टूर एंड ट्रेवल्स के पेज पर वीजा और टिकट दिलाने का विज्ञापन देखा। पोस्ट में दिए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो कंपनी संचालक आशुतोष कुमार ने उन्हें वीजा दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

गुरविंदर और उनके भाई वैशाली स्थित आरोपी के कार्यालय मुलाकात के लिए गए। आशुतोष व उनके साथियों ने भरोसे में लेकर 25 सितंबर 2024 को 9.60 लाख रुपये का भुगतान करवाया। इस दौरान उन्होंने जालसाजों के भरोसे में आकर अपनी नौकरी भी छोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी समय तक जब वीजा नहीं मिला तो आरोपियों ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। वह दोबारा जब कार्यालय पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। फोन करने पर आरोपियों ने होटल में मिलने बुलाया, लेकिन वहां भी नहीं पहुंचे। ठगी का अंदेशा होने पर उन्होंने कौशांबी थाने में शिकायत की।

कई राज्यों के युवा बने शिकार, करोड़ों की ठगी का अंदेशा
गुरविंदर ने बताया कि जब वह पहली बार जय टूर एंड ट्रेवल्स के कार्यालय गए थे तब वहां राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और यूपी समेत कई राज्यों के करीब 25-30 युवा मौजूद थे। कई युवक रूस तो कुछ न्यूजीलैंड व अन्य देशों के वीजा व टिकट के लिए वहां पहुंचे हुए थे। आरोपियों के भागने के बाद उनके नंबर भी बंद आ रहे हैं। आरोपी अजयराज विश्वकर्मा के वाराणसी स्थित घर का पता मिलने पर कुछ युवक वहां भी गए, लेकिन वह घर पर नहीं मिला।


--वर्जन--
आरोपियों की तलाश शुरू कर उनकी खोली गई टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी के पंजीकरण को लेकर भी छानबीन की जा रही है। वे गाजियाबाद से बाहर के रहने वाले हो सकते हैं। अन्य जिलों में भी उनकी तलाश के लिए एक टीम काम कर रही है। साथ ही फेसबुक पेज और मोबाइल नंबर से भी ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। - निमिष पाटिल, डीसीपी ट्रांस हिंडन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed