{"_id":"69a4a0fa90263e4ad90be69a","slug":"two-wheeler-thief-arrested-five-vehicles-recovered-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-16236-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दोपहिया वाहन चोर गिरफ्तार, पांच वाहन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दोपहिया वाहन चोर गिरफ्तार, पांच वाहन बरामद
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान शनिवार रात एक वाहन चोर गिरफ्तार किया। आरोपी मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित शाहाबगंज थानाक्षेत्र में सरैया गांव का रहने वाला है। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने ग्रीन बेल्ट की झाड़ियों में छिपाकर रखीं तीन बाइकें और एक स्कूटी बरामद की है। वहीं चोरी की जिस बाइक पर वह घूम रहा था उसे भी जब्त किया है। पुलिस आरोपी के दूसरे साथी अरशद की तलाश में जुटी है।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि अमन वर्तमान में दिल्ली के न्यू अशोक नगर थानाक्षेत्र स्थित दल्लुपुरा में रह रहा था। शनिवार रात कनावनी पुलिया पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। बाइक पर आ रहे अमन को जब चेकिंग के लिए रोककर गाड़ी के दस्तावेज मांगे तब वह नहीं दिखा पाया। शक होने पर पूछताछ की तब पता चला की बाइक चोरी की थी और उसने करीब एक माह पहले कौशांबी क्षेत्र से चुराई थी। इसके बाद थाने लाकर उससे पूछताछ की गई है। तब आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी अरशद के साथ मिलकर दो पहिया वाहनों की चोरी कर बेचने का काम करता है। पिछले करीब चार वर्षों से दोनों वाहन चोरी कर रहे थे। कई बार दिल्ली और गाजियाबाद पुलिस उन्हें जेल भी भेज चुकी है। रेकी और बाइक चुराने का काम अमन का था और इसके बाद अरशद की जिम्मेदारी चोरी के वाहनों को ठिकाने लगाना और बेचने की थी। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पांच वाहन बरामद हुए हैं, अरशद की गिरफ्तारी के बाद कुछ अन्य वाहनों की रिकवरी भी हो सकती है। उसे भी भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।