फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two vicious people defrauded women of nine villages of lakhs

Ghaziabad News: दो शातिरों ने नौ गांव की कई महिलाओं के साथ लाखों की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Two vicious people defrauded women of nine villages of lakhs
मसूरी। महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम कर महिलाओं, युवतियों और किशोरियों को कंप्यूटर, सिलाई समेत अन्य प्रशिक्षण देने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। दो आरोपियों ने फर्जी संस्था के नाम पर नौ गांव की कई महिलाओं को प्रशिक्षण देने और सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया और पंजीकरण के नाम पर रसीद कटवाकर रुपये ऐंठ लिए। मामले में भूड़गढ़ी की रहने वाली विलम नाम की महिला ने आरती और एके शर्मा के खिलाफ मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विलम ने बताया कि भूडगढ़ी, कल्लूगढ़ी समेत नौ गांव की महिलाओं के साथ यह धोखाधड़ी की गई है। उन्होंने बताया कि एके शर्मा ने पहले खुद को एक दीप महिला सेवा प्रशिक्षण संस्थान की शुरुआत करने के बारे में बताया। इसी बीच महिलाओं को प्रोफेसर, सहायक, सुपरवाइजर समेत अन्य पदों पर सरकारी नौकरी का झांसा देकर तीन हजार रुपये से 24 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद उसने महिलाओं से और महिलाओं को समूह से जोड़ने के लिए कहा। जहां महिलाओं ने अपने-अपने गांव में संस्था के बारे में जानकारी दी और 300 से 600 रुपये में सिलाई, पार्लर और कंप्यूटर का प्रशिक्षण देने की बारे में बताया।
विज्ञापन

सभी से रुपये लेकर आरोपी भाग गए। प्रधान पति सतीश गौतम ने बताया कि आरोपी उनसे आकर मिला और समाज की भलाई की बात की। उस मुलाकात में उसने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। जिसे उसने लोगों को दिखाकर अलग-अलग इलाके में कार्यक्रम किए और रुपये ऐंठ लिए। एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। गिरोह के बारे में जानकारी कर ट्रेस करने के लिए टीमें लगी हैं। ठगी की सही रकम के बारे में जानकारी जांच के बाद ही पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed